दुर्ग रेलवे स्टेशन पर भीषण आग, थर्ड एसी कोच जलकर खाक, राहत की बात – कोई जनहानि नहीं

दुर्ग रेलवे स्टेशन पर एक बड़ी घटना सामने आई, जहां एक ट्रेन के थर्ड एसी कोच में भीषण आग लग गई। शनिवार सुबह करीब 9:30 से 10 बजे के बीच रेलवे कर्मचारियों ने कोच से धुआं निकलता देखा और मौके पर पहुंचकर आग को देखा।

आग इतनी विकराल हो गई कि दूर-दूर तक इसके धुएं दिखाई देने लगे। हालांकि, राहत की बात यह रही कि यह कोच रेलवे स्टेशन से दूर खड़ा था, जिससे जनहानि की कोई घटना नहीं हुई।

आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया और लगभग एक घंटे की मेहनत के बाद आग को बुझा लिया गया। कोच के कांच को तोड़कर आग को नियंत्रित किया गया। फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है, लेकिन इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

More Topics

छत्तीसगढ़ में 5 प्रशिक्षु IFS अधिकारियों की पहली पोस्टिंग

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2024 बैच के 5 प्रशिक्षु भारतीय...

केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस सड़क से फिसलकर खाई में गिरी

पलक्कड़ (केरल), तीन अगस्त केरल के पलक्कड़ जिले में...

कुम्हारी में चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के महामाया पारा...

इसे भी पढ़े