भिलाई स्टील प्लांट में हुआ बड़ा हादसा, ब्लास्ट फर्नेस-5 में विस्फोट से मची अफरातफरी

आज भिलाई स्टील प्लांट में एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें ब्लास्ट फर्नेस-5 में विस्फोट के कारण हॉट मेटल बाहर बह गया। इस घटना से पूरे प्लांट में अफरातफरी का माहौल बन गया। फर्नेस के नीचे के हिस्से में फटने के बाद हॉट मेटल छटकने से भीषण आग लग गई, जिससे स्थिति और खराब हो गई। घटना के बाद, एरिया को सील कर दिया गया और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं, जबकि केबल भी जलकर राख हो गए हैं।

इस हादसे के पीछे एक लीकेज की शिकायत थी, जिसके चलते ब्लास्ट फर्नेस 5 को बंद करने की योजना थी और उसे कैपिटल रिपेयर के लिए शटडाउन किया जाना था। हालांकि, इससे पहले ही यह दुर्घटना हो गई।

इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, और बीएसपी प्रबंधन ने घटना की उच्चस्तरीय जांच करने की घोषणा की है। फिलहाल, आग पर नियंत्रण पाने के बाद स्थिति को काबू में किया जा रहा है और हादसे के कारण की जांच की जाएगी।

More Topics

कवर्धा में गौधन की सुरक्षा को लेकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ली बैठक

उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने...

AI डेवलपर्स पर बरसे JD Vance, बोले- खतरे पैदा कर फिर रेगुलेशन की मांग न करें

वॉशिंगटन। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...

इसे भी पढ़े