रायपुर सेंट्रल जेल के एक कैदी ने होटल में पत्नी के साथ पांच घंटे बिताए और बच्चों को मॉल में घुमाया

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के रायपुर सेंट्रल जेल में बंद एक कैदी की होटल में मौज ऐशो-आराम की खबर सामने आई है। कस्टम मिलिंग के आरोपी रोशन चंद्राकर ने जेल प्रहरी की मिलीभगत से जेल के बाहर 5 घंटे एक होटल में अपनी पत्नी के साथ बिताए। इतना ही नहीं इस दौरान, जेल प्रहरी कैदी चंद्राकर के बच्चों को मॉल में घुमाता रहा।इस कैदी के होटल से निकलते वक्‍त का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इधर, इस घटना के सामने आने के बाद जेल प्रशासन ने जेल प्रहरी पर कार्रवाई की है।

इस घटना ने जेल प्रशासन की प्रणाली पर सवाल उठाए हैं। कैदी को एक बहाने से जेल से बाहर निकाला गया और स्थानीय होटल में अपनी पत्नी के साथ समय बिताया गया। बंदियों के बच्चों को मॉल में घुमाने का काम प्रहरी ने किया और घटना पूरी हुई।

घटना का पता चलते ही जेल प्रशासन भयभीत हो गया है। मामले की जांच शुरू हो गई है और दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की संभावना है। इस घटना ने जेल के अनुशासन और सुरक्षा को लेकर व्यापक चिंताएं पैदा की हैं।

More Topics

CM विष्णुदेव साय का सिंगापुर दौरा, SING फोरम 2026 में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सिंगापुर दौरे पर हैं। वे...

CSVTU में नामांकन प्रक्रिया शुरू, 19 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका

भिलाई। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU) से संबद्ध...

राजनांदगांव में आज व्यापम की परीक्षा, 62 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच एग्जाम

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आज राजनांदगांव जिले...

Personality : Pooja Khandelwal ...

POORAB TIMES. For Pooja Khandelwal, dance has always been...

इसे भी पढ़े