जमीन में गाड़कर रखे नक्‍सलियों के 38 लाख कैश बरामद, बड़ी मात्रा में विस्‍फोटक भी मिले

छत्तीसगढ़ और ओडिशा सीमा पर सुरक्षा बल और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई है। खबरों के अनुसार धमतरी से सटे गरियाबंद और ओडिशा बॉर्डर के पास शोभा थाना क्षेत्र के जंगलों में हुई इस मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से करीब 80 राउंड गोलीबारी हुई है।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली मौके से भाग गए। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने क्षेत्र को सर्च किया और 38 लाख रुपये नकद बरामद किए। 10 लाख रुपये के 2000 के नोट जमीन के नीचे दफनाए गए थे।

सर्चिंग के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में यूबीजीएल (अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर), डेटोनेटर और बारूद भी बरामद किया। यह बरामदगी नक्सलियों की बड़ी योजना को विफल करने में महत्वपूर्ण साबित हुई है। धमतरी और गरियाबंद की संयुक्त डीआरजी टीम ने इस ऑपरेशन में सफलता प्राप्त की है।

More Topics

CM विष्णुदेव साय का सिंगापुर दौरा, SING फोरम 2026 में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सिंगापुर दौरे पर हैं। वे...

CSVTU में नामांकन प्रक्रिया शुरू, 19 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका

भिलाई। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU) से संबद्ध...

राजनांदगांव में आज व्यापम की परीक्षा, 62 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच एग्जाम

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आज राजनांदगांव जिले...

Personality : Pooja Khandelwal ...

POORAB TIMES. For Pooja Khandelwal, dance has always been...

इसे भी पढ़े