हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की अंतिम मतदाता सूची जारी

बिलासपुर। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के आगामी चुनावों के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। अब चुनाव 17 पदों के लिए कराए जाएंगे, जिनमें 5 पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। यह बदलाव सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के निर्देश के बाद हुआ है, जिसके अनुपालन में स्टेट बार काउंसिल ने एसोसिएशन को 30 प्रतिशत महिला आरक्षण सुनिश्चित करने को कहा था।

अब तक चुनाव 15 पदों पर होते थे, जिनमें केवल दो पद उपाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यमहिलाओं के लिए आरक्षित थे। नई व्यवस्था के तहत उपाध्यक्ष (महिला), संयुक्त सचिव (महिला), खेल एवं सांस्कृतिक सचिव (महिला) और कार्यकारिणी के दो पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इससे बार की गतिविधियों में महिला अधिवक्ताओं की भागीदारी और नेतृत्व भूमिका मजबूत होगी।

चुनाव के लिए अनुभव मानक भी तय किए गए हैं। अध्यक्ष पद हेतु कम से कम 20 वर्ष की सक्रिय वकालत अनिवार्य है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष (महिला) और सचिव के लिए 15 वर्ष का अनुभव जरूरी होगा। संयुक्त सचिव, संयुक्त सचिव (महिला) और कोषाध्यक्ष पदों के लिए 10 वर्ष, जबकि पुस्तकालय सचिव के लिए 15 वर्ष का अनुभव निर्धारित किया गया है। खेल एवं सांस्कृतिक सचिव (वरिष्ठ/महिला) के लिए 7 वर्ष और कार्यकारिणी सदस्यों (सामान्य/महिला) के लिए न्यूनतम 5 वर्ष की सक्रिय प्रैक्टिस आवश्यक होगी।

दावों-आपत्तियों के निराकरण के बाद जारी अंतिम सूची में 1418 अधिवक्ताओं के नाम शामिल हैं। चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार है- 27 जनवरी: अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन (हो चुका),

28–30 जनवरी: नामांकन वितरण व जमा, 31 जनवरी: नामांकन जांच, 12 फरवरी (सुबह 10:30 से शाम 5:00): मतदान, 13 फरवरी: मतगणना व परिणाम तथा 16 फरवरी: प्रमाण पत्र वितरण।

More Topics

छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग

-छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा...

कवर्धा की प्रतिभा एक दिन बनेगी देश का गौरव -उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा के 171...

इसे भी पढ़े