शिक्षा में डिजिटल क्रांति — 1100 विद्यालयों को मिलेगी स्मार्ट टीवी की सौगात,

छत्तीसगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल क्रांति का नया अध्याय शुरू हुआ है। जिले के लगभग 1100 शासकीय विद्यालयों को अब स्मार्ट टीवी की सौगात मिलने जा रही है। इस पहल का उद्देश्य प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा को अधिक रुचिकर और प्रभावी बनाना है।

बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखण्ड में आज 25 शासकीय स्कूलों में स्मार्ट टीवी वितरित किए गए। कुल 50 स्मार्ट टीवी मंगल पावर एंड इस्पात बिल्हा के प्रबंधक श्री नरेश अग्रवाल द्वारा जन सहयोग के रूप में प्रदान किए गए हैं, जिनमें से पहले चरण में 25 स्कूलों को टीवी दिए गए हैं। शेष स्कूलों को भी जल्द ही यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की पहल से इस डिजिटल शिक्षा अभियान को लगातार गति मिल रही है। पहले भी 7 अक्टूबर को नगर निगम बिलासपुर द्वारा शहरी क्षेत्र की 31 शासकीय प्राथमिक शालाओं में स्मार्ट टीवी का वितरण किया गया था।

सम्पर्क फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा भी जिले के लगभग 1100 विद्यालयों को निःशुल्क सम्पर्क टीवी डिवाइस उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे बच्चे मनोरंजक और इंटरएक्टिव तरीके से पढ़ाई कर सकें।

इस कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत बिलासपुरकमिश्नर नगर निगम बिलासपुरडीएमसी समग्र शिक्षा बिलासपुर, और मंगल पावर एंड इस्पात बिल्हा के प्रबंधक सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

इस पहल से सरकारी स्कूलों में डिजिटल एवं ई-क्लास शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और बच्चों में अध्ययन के प्रति रुचि भी बढ़ेगी।

More Topics

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक मानसून पूरी तरह...

इसे भी पढ़े