माण्ड व्यपवर्तन योजना के कार्यों के लिए 52.58 करोड़ रुपये स्वीकृत

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा रायगढ़ जिले की माण्ड व्यपवर्तन योजना के शीर्ष कार्य एवं नहरों का आधुनिकरण, उन्नयन, जीर्णोद्वार एवं लाईनिंग कार्य के लिए 52 करोड़ 58 लाख 30 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है।

योजना से रूपांकित सिंचाई क्षेत्र 13118 हेक्टेयर में 2240 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति सहित पूर्ण रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। योजना के कार्य पूर्ण कराने मुख्य अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

More Topics

छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग

-छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा...

कवर्धा की प्रतिभा एक दिन बनेगी देश का गौरव -उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा के 171...

इसे भी पढ़े