मयाली नेचर कैम्प में इको-टूरिज़्म का भव्य आयोजन


एटीवी राइडिंग, स्पीड बोटिंग व कायकिंग बने पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र

नववर्ष 2026 के पावन अवसर पर जशपुर वनमण्डल द्वारा मयाली नेचर कैम्प में पर्यटकों के लिए रोमांचक एडवेंचर एवं इको-टूरिज़्म गतिविधियों का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन वन विभाग द्वारा वन प्रबंधन समितियों के सहयोग से किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण-संरक्षण के साथ सुरक्षित एवं यादगार पर्यटन अनुभव प्रदान करना है।

घने वनों, शांत जलाशय और हरियाली से घिरे मयाली नेचर कैम्प में इस अवसर पर स्पीड बोटिंग, कायकिंग, एटीवी राइडिंग एवं क्रिकेट जैसी रोमांचक गतिविधियाँ पर्यटकों के लिए उपलब्ध कराई गई हैं। इन सभी गतिविधियों के लिए नाममात्र शुल्क मात्र 100 रुपये प्रति गतिविधि निर्धारित किया गया है, जिससे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

वनमण्डलाधिकारी जशपुर श्री शशि कुमार ने बताया कि सभी गतिविधियाँ प्रशिक्षित कर्मियों की निगरानी में तथा पूर्ण सुरक्षा मानकों के साथ संचालित की जा रही हैं। इससे पर्यटकों को रोमांच के साथ-साथ सुरक्षित वातावरण में प्रकृति के करीब समय बिताने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन इको-टूरिज़्म को बढ़ावा देने, स्थानीय वन समितियों को रोजगार उपलब्ध कराने तथा जिले के पर्यटन को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। मयाली नेचर कैम्प उन लोगों के लिए आदर्श स्थल है, जो नए साल का स्वागत प्राकृतिक सौंदर्य, रोमांच और शांति के साथ करना चाहते हैं।

वन विभाग जशपुर ने सभी नागरिकों एवं पर्यटकों से अपील की है कि वे नववर्ष के अवसर पर अपने परिवार एवं मित्रों के साथ मयाली नेचर कैम्प में पधारें, इन आकर्षक गतिविधियों का आनंद लें तथा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करें।


More Topics

छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग

-छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा...

कवर्धा की प्रतिभा एक दिन बनेगी देश का गौरव -उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा के 171...

इसे भी पढ़े