नाबालिग बच्चे को बहला फुसला कर सोना मांग के ले जाने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार

पूरब टाइम्स भिलाई। नाबालिग को बहला फुसलाकर घर से सोना पार करने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 384, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है। भिलाई तीन पुलिस ने बताया कि पदुम नगर भिलाई 3 निवासी मनोज मंडल का नाबालिग पुत्र को आरोपी उत्तर वसुंधरा नगर वार्ड 15 भिलाई 3 कॉलेज के पास निवासी अभिषेक सिंह और बिल्डिंग नं0 03 फेस वन एवर ग्रीन सिटी उमदा प्रियांशु पाण्डेय नामक युवको की जान पहचान थी। आरोपियों ने बहला फुसलाकर और डरा धमका कर रूपयों की मांग करने लगे। परेशान बालक ने दोनों युवकों के बहकावे में आकर सोना उन्हें दे दिया। आरोपियों ने जेवरात 84.82 ग्राम, हाथ का सोने का चुड़ा वजनी 87.28 ग्राम, सोने की अंगूठी 4 ग्राम थी। जिसकी कीमत 1लाख 20 हजार रुपए आंकी गई है।
आरोपी अभिषेक सिंह ने पॉवर हाउस के मण्णीपुरम गोल्ड में अपने आधार कार्ड के साथ में गोल्ड को गिरवी कर 373607 रूपये लिया है। जिसे अपने एचडीएफसी बैंक खाते में डाल दिया। आरोपी प्रियांशु पाण्डे ने सोने के कंगन को चौहान प्लाजा सुपेला के मण्णीपुरम गोल्ड में गिरवी कर 326100 रूपये लेना बताया है।
आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक गोरखनाथ चौधरी, आरक्षक अरविंद मेंढे, महेश बांछोर, शशिकांत यादव, राजेश चंद्रोल की सराहनीय भूमिका रही है

More Topics

CM विष्णुदेव साय का सिंगापुर दौरा, SING फोरम 2026 में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सिंगापुर दौरे पर हैं। वे...

CSVTU में नामांकन प्रक्रिया शुरू, 19 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका

भिलाई। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU) से संबद्ध...

राजनांदगांव में आज व्यापम की परीक्षा, 62 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच एग्जाम

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आज राजनांदगांव जिले...

Personality : Pooja Khandelwal ...

POORAB TIMES. For Pooja Khandelwal, dance has always been...

इसे भी पढ़े