fbpx

Total Users- 610,200

Total Users- 610,200

Friday, January 24, 2025

छत्तीसगढ़ में युक्तियुक्तकरण पर साय सरकार की रोक – जानिए क्या है Rationalization

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने युक्तियुक्तकरण पर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने युक्तियुक्तकरण पर रोक लगा दी क्योंकि शिक्षकों ने इसका विरोध किया था।

16 सितंबर तक युक्तियुक्तकरण होना था: छत्तीसगढ़ सरकार ने हाल ही में स्कूलों में युक्तियुक्तकरण लागू करने का निर्णय लिया है। इसके परिणामस्वरूप सरकार ने कम बच्चों वाले स्कूलों को बंद करके शिक्षकों को दूसरे स्थानों पर स्थानांतरित करने का आदेश दिया। 16 सितंबर तक स्कूलों का युक्तियुक्तकरण होना चाहिए था। प्रदेश भर के शिक्षक संगठनों ने इस घोषणा के बाद से ही इसका विरोध शुरू कर दिया। शिक्षक संघ ने स्कूलों में हड़ताल की घोषणा की।

सरकार और शिक्षक संगठन के बीच हुई चर्चा नहीं हुई: स्कूलों में शिक्षकों की हड़ताल की घोषणा के बाद सरकार ने उनसे वार्ता की पेशकश की। शुक्रवार को शिक्षक संघ ने डीपीआई से बातचीत की। बाद में स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी से बातचीत हुई, लेकिन बातचीत असफल हुई। इसके बाद सरकार ने युक्तियुक्तकरण के आदेश को ठंडे बस्ते में डाल दिया क्योंकि शिक्षक संगठनों के साथ बातचीत असफल रही।

युक्तियुक्तकरण क्या है? युक्तियुक्तकरण शैक्षिक प्रबंधन है। जिसमें स्कूलों के संस्थागत ढांचे में परिवर्तन करके शैक्षिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और कुशल बनाने का दावा किया जाता है। इससे छोटे स्कूल बड़े स्कूलों में शामिल हो जाते हैं। इस प्रक्रिया से शैक्षिक गुणवत्ता और संसाधनों का बेहतर उपयोग होता है.

More Topics

गुड़ के पोषण और स्वास्थ्य लाभ: जानें क्यों है यह फायदेमंद

भारत में गुड़ एक लोकप्रिय मीठा विकल्प है, जो...

प्रेग्नेंसी के समय कुछ महत्वपूर्ण गलतियों से बचना बेहद जरूरी

प्रेगनेंसी एक महिला के जीवन में एक बेहद महत्वपूर्ण...

गरियाबंद : प्राकृतिक और धार्मिक सौंदर्य का अद्भुत संगम

गरियाबंद जिला, छत्तीसगढ़, अपनी प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक महत्व...

कौन सा रुद्राक्ष पहनने से डिप्रेशन से मिलता है छुटकारा?

सनातन धर्म में रुद्राक्ष को शिव का अत्यंत पवित्र...

Follow us on Whatsapp

Stay informed with the latest news! Follow our WhatsApp channel to get instant updates directly on your phone.

इसे भी पढ़े