छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के जंगलों में 4000 साल पुराने शैलचित्र मिले

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला मुख्यालय से लगभग ३० किलोमीटर दूर ग्राम दुधीटांगर में एक गुफा मिली है। पत्थरों पर उकेरे गए 45 से अधिक शैलचित्र इसमें हैं। इन चित्रों में हिरण, सांभर, श्वान, बकरी, तेंदुआ, सियार, पदचिन्ह और मानवाकृति के चित्र भी हैं।

कुछ दिन पहले, जिला पुरातत्व संग्रहालय के मार्गदर्शक हरि सिंह क्षत्री ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से गुफा की खोज की थी। क्षत्री कहते हैं कि यह गुफा ताम्रपाषाण युग की है। उनका कहना था कि वे एक वीडियो कॉल के माध्यम से पुरातत्वविद पद्मश्री से सम्मानित केके मोहम्मद, कर्नाटक के पुरातत्वविद रवि कोरीसेट्टार, वाकणकर शोध संस्थान उज्जैन के पदाधिकारी व पुरातात्विक जानकार विनीता देशपांडे और स्थापत्य कला विशेषज्ञ इंद्रनील बंकापुरे कोल्हापुर को इसकी जानकारी दी है। के.के. मोहम्मद ने शैल चित्रों को देखकर अनुमान लगाया कि चित्र ताम्रपाषाण युग के हो सकते हैं। जो 4000 साल पुराने हैं

कोरबा में यह तीसरी गुफा

शैल चित्रों का विकास मानव सभ्यता के इतिहास से जुड़ा है। पूर्व में मानव अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए शैल या चट्टानों पर चित्र उकेरता था। तब उसके पास लिखने के लिए कोई लिपि नहीं थी। कोरबा में खोज की गई यह तीसरी गुफा है। संभावना है कि इस गुफा में आदि मानव रहता था। इसके पहले इसी प्रकार की गुफा अरेतला के जंगल में मिली थी।

आदि मानव के निशान का दावा

कोरबा जिले में आदिमानवों के अनेक ठिकानों को खोजने का दावा पूर्व में हरि सिंह कर चुके हैं। इसमें 25 चित्रित शैलाश्रयों के अलावा अचित्रित शैलाश्रयों की खोज शामिल है। कोरबा में पाषाणकाल के उपकरण भी पूर्व में मिले हैं, जिन्हें जिला पुरातत्व संग्रहालय में रखा गया है।

More Topics

CM विष्णुदेव साय का सिंगापुर दौरा, SING फोरम 2026 में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सिंगापुर दौरे पर हैं। वे...

CSVTU में नामांकन प्रक्रिया शुरू, 19 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका

भिलाई। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU) से संबद्ध...

राजनांदगांव में आज व्यापम की परीक्षा, 62 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच एग्जाम

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आज राजनांदगांव जिले...

Personality : Pooja Khandelwal ...

POORAB TIMES. For Pooja Khandelwal, dance has always been...

इसे भी पढ़े