छत्तीसगढ़ एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में फैकल्चर और नॉन फैकल्चर के 175 पदों पर भर्ती, जानें कब नोटिफिकेशन जारी होगा

आइजीकेवी में लगभग एक हजार ग्रेड-3 सहायक, वैज्ञानिक और सहायक पद खाली हैं। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इन पदों में से 300 पदों को भरने के लिए एक प्रस्ताव शासन को भेजा था, लेकिन शासन ने इसे मंजूरी नहीं दी।

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में 175 सहायक प्राध्यापक, सहायक ग्रेड-3 पदों पर भर्ती होगी। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने प्रस्ताव बनाकर इसके लिए शासन को भेजा है। शासन से अनुमोदन मिलते ही विश्वविद्यालय प्रबंधन विज्ञापन को प्रकाशित करेगा। ये सभी पद कृषि विश्वविद्यालय, कृषि इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय और शोध केंद्र में हैं।

आइजीकेवी में सहायक प्राध्यापक, वैज्ञानिक और सहायक ग्रेड-3 के लगभग एक हजार पद खाली है। इन पदों में से 300 पदों को भरने के लिए विश्वविद्यालय प्रबंधन ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था, लेकिन इस प्रस्ताव को शासन की तरफ से अनुमति नहीं मिली। अब नए सिरे से पदों की संख्या कम करे फिर से विश्वविद्यालय ने प्रस्ताव भेजा है।

विश्वविद्यालय के अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में विश्वविद्यालय का आइसीएआर से एक्रीडिटेशन होना है। इस लिहाज से खाली पदों को भरना बहुत जरूरी है। गौरतलब है कि प्रदेश में कृषि विश्वविद्यालय से संबद्ध 28 कॉलेज हैं। इनमें 25 एग्रीकल्चर, दो एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग और एक फूड टेक्नोलाजी के हैं। पुराने कॉलेजों में टीचिंग और नान टीचिंग के ज्यादा पद खाली हैं। अभी जो प्रस्ताव भेजा गया है उनमें 105 सहायक प्राध्यापक व वैज्ञानिक के हैं। जबकि अन्य पोस्ट नान टीचिंग में ग्रेड-2 से लेकर ग्रेड-4 तक के हैं।

तीन कालेजों में 32 सहायक प्राध्यापकों की होगी भर्ती

आइजीकेवी से संबद्ध तीन शासकीय कॉलेज मर्रा-पाटन, साजा और नारायणपुर में सहायक प्राध्यापक के 32 पदों पर भर्ती होगी। 11 विषयों में भर्ती के लिए पिछले वर्ष आवेदन मंगाए गए थे। अलग-अलग विषयों के लिए लगभग सात सौ आवेदन मिले थे। प्राप्त आवेदनों का सत्यापन हो चुका है। पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची भी जारी की जा चुकी है। अंतिम सूची जारी करने की तैयारी चल रही है।

More Topics

रायपुर में ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 46 वाहन चालकों पर शिकंजा

रायपुर। राजधानी रायपुर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों...

विद्यार्थियों को बड़ी राहत, दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

सूरजपुर, 5 अक्टूबर 2026। विद्यार्थियों और अभिभावकों को शैक्षणिक...

Election Commission के एकतरफा फैसलों के आरोप पर Supreme Court ने केंद्र को भेजा नोटिस

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर। सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य निर्वाचन...

इसे भी पढ़े