अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा, पत्नी संग चंपारण की यात्रा आज

शनिवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह चंपारण पहुंचेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री ने माना कि बीएसएफ हेलीकॉप्टर नवागांव एयरपोर्ट पहुंचेगा। अमित शाह नवागांव से सड़क पर चंपारण प्रभु वल्लभाचार्य के दर्शन और पूजा करने आ रहे हैं। शाह चंपारण में लगभग एक घंटे बिताएंगे। साथ में उनकी पत्नी सोनल शाह भी होंगी।

गृह मंत्री के दौरे की तैयारियों के लिए शुक्रवार को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स का हेलीकॉप्टर नवागांव के गौठान के बाजू में उपमंडी प्रांगण में निर्मित हेलीपैड पर ट्रायल के लिए उतारा गया। पांच मिनट में वेरीफाई करने के बाद हेलीकॉप्टर फिर वापस उड़ान भरकर गंतव्य की ओर चला गया।

अधिकारियों ने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह को पांच लेयर की सुरक्षा मिलेगी, जिसमें 600 जवान, 25 राजपत्रित अधिकारी और छह आईपीएस अधिकारी होंगे। बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग से सभी टीमें आ रही हैं।

शाह यहां से रायपुर चले जाएंगे, जहां पर नक्सल प्रभावित 7 राज्यों के मुख्य सचिव तथा डीजीपी की संयुक्त बैठक लेंगे।

More Topics

लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की महत्वपूर्ण पहल

मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए आवेदन आमंत्रितचयनित...

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने...

बिलासपुर: छात्रा से लाखों की ठगी, पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा

बिलासपुर। बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये...

CM साय का बड़ा ऐलान, ज्ञानेश्वरी को 30 लाख और DSP प्रमोशन

रायपुर। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम...

इसे भी पढ़े