बड़े बकायादारों की बन रही सूची टैक्स जमा करने देंगे अंतिम नोटिस:टैक्स वसूली के लिए बना रहे है प्लान

पूरब टाइम्स दुर्ग। नगर निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता एवं सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर द्वारा आज राजस्व विभाग के निशांत यादव, योगेश सूरे,संजय मिश्रा,रामखिलावन शर्मा,सहित राजस्व अमला के साथ निगम कार्यालय में छुट्टी के दिन भी,नगर निगम टैक्स नहीं देने वाले बड़े बकायादारों की सूची तैयार कर रहा है।प्लान तैयारी के साथ सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर ने बताया कि इनमें वे लोग शामिल हैं,जो लगातार दो से तीन साल से टैक्स देने में आनाकानी कर रहे।सूची तैयार कर निगम इन बकाएदारों को अंतिम नोटिस जारी करेगा। उसके बाद भी यदि करदाता टैक्स जमा नहीं करता तो निगम प्रशासन कुर्की का आदेश जारी करेगा। कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।नगर निगम ने लोगों से संपत्ति कर,जल कर और यूजर चार्ज वसूलने की तैयारी प्लान जोरो से करेगी।जब निगम द्वारा करदाताओं का रिकार्ड देखा जा रहा उसमें से अधिक बड़े बकायादार मिले.जो लंबे समय से निगम को टैक्स नहीं दे रहे है।उन्होंने कहा कि सूची तैयार कर नगर निगम इन बकाएदारों को अंतिम नोटिस जारी करेगा। उसके बाद भी यदि करदाता टैक्स जमा नहीं करता तो निगम प्रशासन कुर्की का आदेश जारी करेगा।कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। उसके बाद इसकी जानकारी निकालकर एक रिपोर्ट बनाई जा रही है। इस रिपोर्ट के बनने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More Topics

अमृत भारत योजना: छत्तीसगढ़ के चांपा, सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल अधोसंरचना को आधुनिक बनाने की...

महादेव बेटिंग ऐप मामला: ED की पूछताछ में शेफाली बग्गा से जुड़े नए खुलासे

महादेव ऑनलाइन बेटिंग सिंडिकेट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले...

अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी

दुर्गम अबूझमाड़ क्षेत्र में विकास और शिक्षा की एक...

एक दिन में 5 हजार से अधिक किसानों का एग्रीस्टेक पंजीयन

खेती-किसानी को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में...

इसे भी पढ़े