पूरब टाइम्स दुर्ग। नगर निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता एवं सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर द्वारा आज राजस्व विभाग के निशांत यादव, योगेश सूरे,संजय मिश्रा,रामखिलावन शर्मा,सहित राजस्व अमला के साथ निगम कार्यालय में छुट्टी के दिन भी,नगर निगम टैक्स नहीं देने वाले बड़े बकायादारों की सूची तैयार कर रहा है।प्लान तैयारी के साथ सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर ने बताया कि इनमें वे लोग शामिल हैं,जो लगातार दो से तीन साल से टैक्स देने में आनाकानी कर रहे।सूची तैयार कर निगम इन बकाएदारों को अंतिम नोटिस जारी करेगा। उसके बाद भी यदि करदाता टैक्स जमा नहीं करता तो निगम प्रशासन कुर्की का आदेश जारी करेगा। कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।नगर निगम ने लोगों से संपत्ति कर,जल कर और यूजर चार्ज वसूलने की तैयारी प्लान जोरो से करेगी।जब निगम द्वारा करदाताओं का रिकार्ड देखा जा रहा उसमें से अधिक बड़े बकायादार मिले.जो लंबे समय से निगम को टैक्स नहीं दे रहे है।उन्होंने कहा कि सूची तैयार कर नगर निगम इन बकाएदारों को अंतिम नोटिस जारी करेगा। उसके बाद भी यदि करदाता टैक्स जमा नहीं करता तो निगम प्रशासन कुर्की का आदेश जारी करेगा।कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। उसके बाद इसकी जानकारी निकालकर एक रिपोर्ट बनाई जा रही है। इस रिपोर्ट के बनने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
More Topics
छत्तीसगढ़
रायपुर: कांग्रेस का ‘जन घोषणा पत्र’ जारी, जानिए प्रमुख वादे
रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज...
छत्तीसगढ़
रायपुर: महापौर पद की प्रत्याशी दीप्ति दुबे और पार्षद प्रत्याशी रूखमणी जोगी ने वार्ड 26 में किया जनसंपर्क
रायपुर शहर में नगर निकाय चुनाव की हलचल तेज...
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ बना साइबर ठगों का मनी पार्किंग हब, 500 करोड़ से ज्यादा की ठगी का खुलासा
रायपुर। साइबर ठगी के जालसाजों के लिए छत्तीसगढ़ सुरक्षित...
छत्तीसगढ़
रायगढ़ में सीएम विष्णुदेव साय का रोड शो, भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जुटे बड़े नेता
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भाजपा...
छत्तीसगढ़
भीषण गर्मी की दस्तक: छत्तीसगढ़ में तापमान 36°C के पार, लोगों की मुश्किलें बढ़ीं!
छत्तीसगढ़ में गर्मी ने अभी से अपने तेवर दिखाने...
पर्यटन और संस्कृति
इंदिरा विहार:छत्तीसगढ़ का पहला बंदर सुविधा केंद्र और पर्यटन स्थल
इंदिरा विहार: रायगढ़ का अद्भुत वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन...
धर्म व अध्यात्म
साधु और संत में क्या है अंतर? जानिए उनकी अनूठी विशेषताएं
भारत की धार्मिक परंपरा में साधु और संत का...