हमारे शरीर में कई अंग दिन-रात काम करते हैं लेकिन लीवर (यकृत) वह मौन योद्धा है जो बिना शोर किए, हर पल हमें स्वस्थ रखने में लगा रहता है। यह न सिर्फ पाचन में मदद करता है बल्कि खून को साफ करने, विषैले तत्वों को बाहर निकालने, दवाओं को प्रोसेस करने और शरीर में पोषक तत्वों का संतुलन बनाए रखने जैसे सैकड़ों जरूरी काम करता है। जीवनशैली की छोटी-छोटी लापरवाहियां इस नाज़ुक अंग को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा सकती हैं और जब तक इसके लक्षण सामने आते हैं, तब तक काफी देर हो चुकी होती है इसलिए ज़रूरी है कि हम लिवर की देखभाल को गंभीरता से लें। सही खानपान, फिजिकल एक्टिविटी और समय-समय पर जांच से ही इस जरूरी अंग को उम्र भर स्वस्थ रखा जा सकता है।
भारत में हर 5 में से 1 व्यक्ति लिवर की समस्या से ग्रस्त है। लिवर से होने वाली मौतों का आकंड़ा भी बढ़ता ही जा रहा है। फैटी लिवर, लिवर में पानी भरना जैसे कई समस्या अब आम है लेकिन अगर आप हैल्दी खाते हैं तो ना तो लिवर में किसी तरह की सूजन आएगी और ना ही फैट।
खान-पान का सबसे अहम रोल- बुढ़ापे तक जवां रहेगा लिवर
लिवर को हैल्दी रखने का अहम काम आपका खान-पान ही करता है। आप जो खाते हैं, वहीं आपके शरीर पर असर दिखाता है। कुछ चीजें ऐसी हैं जो आपके लिवर के लिए जहर हैं जैसे प्रोसेस्ड-तला भुना खाना, मैदा चीनी और ज्यादा नमक लेकिन कुछ फूड्स आपके लिवर के लिए वरदान भी हैं जो सालों साल आपके लिवर को ज्वां बनाए रखते हैं। इसे अपनी डाइट में आप रैगुलर शामिल करते रहे तो लिवर डिटॉक्स होता रहेगा।
चुकंदरः चुकंदर आपके लिवर के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद है। चुंकदर का जूस, सलाद जरूर खाएं।
ब्रोकोलीः ब्रोकोली इतनी फायदेमंद है कि ये आपके लिवर को डेमेज होने से बचाती है। फैटी लिवर से बचाती है। इसके अलावा आप केल,पालक और साग भी जरूर खाएं क्योंकि हरी पत्तेदार सब्जियां लिवर को डिटॉक्स करती है। चुकंदर और ब्रोकोली, ये दो चीजें तो रूटीन में अपनी डाइट में शामिल रखें।
बुढ़ापे तक लिवर को हेल्दी रखने वाले 10 असरदार फूड्स
- हल्दी : इसमें करक्यूमिन होता है जो लिवर को सूजन से बचाता है। लिवर को डिटॉक्स करने और बाइल जूस को बढ़ाने में मदद करता है।
- लहसुन : सल्फर युक्त तत्व लिवर से विषैले तत्वों को बाहर निकालते हैं। इसमें सेलेनियम भी होता है, जो लिवर को मज़बूती देता है।
- हरी पत्तेदार सब्ज़ियां : जैसे पालक, मेथी, ब्रोकोली, सरसों का साग – ये लिवर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करती हैं। इनमें क्लोरोफिल होता है जो लिवर की सफाई करता है।
- चुकंदर : इसमें बीटालाइन्स नामक तत्व होता है जो लिवर को डिटॉक्स करता है। खून साफ करता है और लिवर की कोशिकाओं को रीजनरेट करने में मदद करता है।
- अखरोट : ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और ग्लूटाथियोन से भरपूर – लिवर की सफाई में सहायक। खासकर फैटी लिवर की स्थिति में लाभदायक।
- ग्रीन टी: इसमें एंटीऑक्सीडेंट (कैटेचिन) होता है जो लिवर को फ्री रेडिकल्स से बचाता है। लिवर फैट कम करने में मदद करता है।
- सिट्रस फल : जैसे नींबू, संतरा, मौसंबी – विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर। शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में सहायक।
- सेब : इसमें पेक्टिन होता है जो पाचन को बेहतर करता है और लिवर पर बोझ कम करता है। कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित करता है।
- हल्का कॉफी : शोध बताते हैं कि दिन में 1-2 कप कॉफी पीने से लिवर सिरोसिस और फैटी लिवर का खतरा कम होता है।
- अवोकाडो : इसमें हेल्दी फैट और ग्लूटाथियोन होता है, जो लिवर की मरम्मत और सफाई में मदद करता है।
लिवर हेल्दी रखने के लिए ये टिप्स जरूर अपनाएं
शराब और तली चीजों से दूरी रखें।
धूम्रपान न करें।
रोज़ाना 8 से 10 गिलास पर्याप्त पानी पिएं।
वजन को कंट्रोल में रखें।
तला-भूना, प्रोसेस्ड, ज्यादा चीनी वाला भोजन ना खाएं।