fbpx

नाबालिग बच्चे को बहला फुसला कर सोना मांग के ले जाने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार

पूरब टाइम्स भिलाई। नाबालिग को बहला फुसलाकर घर से सोना पार करने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 384, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है। भिलाई तीन पुलिस ने बताया कि पदुम नगर भिलाई 3 निवासी मनोज मंडल का नाबालिग पुत्र को आरोपी उत्तर वसुंधरा नगर वार्ड 15 भिलाई 3 कॉलेज के पास निवासी अभिषेक सिंह और बिल्डिंग नं0 03 फेस वन एवर ग्रीन सिटी उमदा प्रियांशु पाण्डेय नामक युवको की जान पहचान थी। आरोपियों ने बहला फुसलाकर और डरा धमका कर रूपयों की मांग करने लगे। परेशान बालक ने दोनों युवकों के बहकावे में आकर सोना उन्हें दे दिया। आरोपियों ने जेवरात 84.82 ग्राम, हाथ का सोने का चुड़ा वजनी 87.28 ग्राम, सोने की अंगूठी 4 ग्राम थी। जिसकी कीमत 1लाख 20 हजार रुपए आंकी गई है।
आरोपी अभिषेक सिंह ने पॉवर हाउस के मण्णीपुरम गोल्ड में अपने आधार कार्ड के साथ में गोल्ड को गिरवी कर 373607 रूपये लिया है। जिसे अपने एचडीएफसी बैंक खाते में डाल दिया। आरोपी प्रियांशु पाण्डे ने सोने के कंगन को चौहान प्लाजा सुपेला के मण्णीपुरम गोल्ड में गिरवी कर 326100 रूपये लेना बताया है।
आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक गोरखनाथ चौधरी, आरक्षक अरविंद मेंढे, महेश बांछोर, शशिकांत यादव, राजेश चंद्रोल की सराहनीय भूमिका रही है

More Topics

लखपति दीदी के सपने हो रहे साकार, बच्चों का भविष्य कर रही सुरक्षित

पूरब टाइम्स रायपुर। जिले के अभनपुर ब्लॉक के डोमा...

जानिए भारत के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन के बारे में

भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन गोरखपुर रेलवे स्टेशन...

फ्री मोबाइल : नई अपडेट्स और ऑफर्स की जानकारी

फ्री मोबाइल (Free Mobile) फ्रांस का एक प्रमुख मोबाइल...

किसानों को लक्ष्य का लगभग शत-प्रतिशत रासायनिक खाद वितरित

पूरब टाइम्स रायपुर । प्रदेश में चालू खरीफ सीजन...

अवन्ती का राजा कौन था ? जानिए प्राचीन इतिहास

प्राचीन भारत में अवन्ति एक प्रमुख जनपद था, जो...

Follow us on Whatsapp

Stay informed with the latest news! Follow our WhatsApp channel to get instant updates directly on your phone.

इसे भी पढ़े