राष्ट्रीय खेल दिवस : खेलमंत्री टंक राम वर्मा ने सभी खिलाड़ियों सहित प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

खेल मंत्री टंक राम वर्मा ने 29 अगस्त 2024 को राष्ट्रीय खेल दिवस पर सभी खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के जन्मदिवस पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर खेलमंत्री वर्मा ने महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जादुई खेल से भारत का नाम रोशन किया और हॉकी में भारत को एक विशिष्ठ पहचान दिलाई।

उन्होंने अपने बधाई संदेश में आगे कहा कि प्रदेश में अनेक खेल प्रतिभाएं हैं जिन्होंने समय-समय पर विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेलों में छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में उत्कृष्ट खिलाड़ियों को लगभग 1 करोड़ 36 लाख रुपए की पुरस्कार राशि बांटी जाएगी जिसमें 97 खिलाड़ियों को अलंकृत किया जाएगा और लगभग 502 खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार दिया जाएगा।

खेल मंत्री टंक राम वर्मा ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन और कुशल नेतृत्व में हमारी सरकार ने राज्य खेल अलंकरण समारोह का पुनः आयोजन कर प्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मान दिया है। हमारी सरकार द्वारा निरंतर प्रदेश में ग्रामीण, संस्थागत एवं राज्य स्तर पर विभिन्न खेलों की व्यवस्थाएं हेतु और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विकास कार्य किए जा रहें हैं। आगे भी प्रदेश के सभी प्रतिभावान खिलाड़ियों को राज्य सरकार द्वारा सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी जिससे आने वाले दिनों में भी वो प्रदेश का नाम रौशन करते रहें।

More Topics

लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की महत्वपूर्ण पहल

मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए आवेदन आमंत्रितचयनित...

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने...

बिलासपुर: छात्रा से लाखों की ठगी, पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा

बिलासपुर। बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये...

CM साय का बड़ा ऐलान, ज्ञानेश्वरी को 30 लाख और DSP प्रमोशन

रायपुर। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम...

इसे भी पढ़े