छत्तीसगढ़ एसआई भर्ती परीक्षा रिजल्ट की मांग में हजारों कैंडिडेट्स का प्रदर्शन

रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर एसआई भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बार अभ्यर्थी गृहमंत्री विजय शर्मा के बंगले के बाहर बैठकर प्रोटेस्ट कर रिजल्ट घोषित करने की मांग कर रहे हैं. सैकड़ों की तादाद में अभ्यर्थी धरने पर बैठे हुए हैं. इनके हाथों में तख्ती है, जिसमें इन्होंने जल्द रिजल्ट घोषित करने की मांग की है.

गृहमंत्री के बंगले के बाहर धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों के हाथों में तख्ती हैं। “जल्द रिजल्ट घोषित करें या इच्छा मृत्यु दें”, इन तख्ती पर लिखा था। गृहमंत्री के बंगले के बाहर भी पुलिस ने प्रदर्शकारियों को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही अतिरिक्त बल की मांग की गई है। प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए आधे घंटे का समय पुलिस को दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक प्रदर्शनकारी गृहमंत्री के बंगले के अंदर पहुंच गए. ये सभी अभ्यार्थी उनसे मुलाकात की जिद कर रहे हैं. इन प्रदर्शनकारियों में महिलाएं और उनके साथ कुछ बच्चे भी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि गृहमंत्री अभी अपने बंगले में नहीं हैं.

2018 में, भाजपा सरकार के दौरान छत्तीसगढ़ में एसआई भर्ती की वैकेंसी निकाली गई। इसके बाद कांग्रेस का शासन आया। 5 वर्ष बीत गए। भाजपा ने फिर से सरकार बनाई। एसआई रिजल्ट अब तक घोषित नहीं हुआ है। 2023 में परीक्षा हुई है। 8 महीने बीत जाने के बाद भी रिजल्ट नहीं आया है। 1300 से अधिक विद्यार्थियों ने ये परीक्षा दी थी। फरवरी में भी अभ्यर्थियों ने रिजल्ट की घोषणा को लेकर रायपुर में कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया था।

More Topics

लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की महत्वपूर्ण पहल

मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए आवेदन आमंत्रितचयनित...

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने...

बिलासपुर: छात्रा से लाखों की ठगी, पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा

बिलासपुर। बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये...

CM साय का बड़ा ऐलान, ज्ञानेश्वरी को 30 लाख और DSP प्रमोशन

रायपुर। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम...

इसे भी पढ़े