Total Users- 1,165,202

spot_img

Total Users- 1,165,202

Monday, March 2, 2026
spot_img

कृष्ण जन्माष्टमी : मुख्यमंत्री ने दिव्यांग बच्चों संग मनाया उत्सव

मुख्यमंत्री निवास में आज भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने घर पर दिव्यांग बच्चों के साथ जन्माष्टमी मनाई। मुख्यमंत्री निवास आज शाम राधा और कृष्ण की तरह दिखने वाले रायपुर की तीन दिव्यांग संस्थाओं के बीस बच्चों की अठखेलियों से भर गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इन बच्चों के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की और राज्य की खुशहाली और सुख की कामना की। उन्हें बाल गोपाल के रूप में पालने में बिराजे दिव्यांग बच्चे रूद्र की पूजा करने के लिए झूला भी झुलाया गया। उन्हें प्रदेशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूजा के बाद सभी बच्चों को खुद अपने हाथों से प्रसाद वितरित किया। उन्होंने बच्चों को अपनी गोद में लेकर दुलारा और बातकर उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में भी पूछा। रायपुर के शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय मठपुरैना तथा माना के अस्थिबाधित बालगृह और बहु-दिव्यांग बालगृह के बच्चे मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कृष्ण जन्माष्टी कार्यक्रम में शामिल हुए। संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री साय ने आज का पावन दिन इन बच्चों के साथ साझाकर उनके त्यौहार को खास बना दिया।


उन्होंने इस मौके पर कहा कि इन बच्चों के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाना और उनकी पूजा करना मेरे लिए अत्यंत सुखद और गर्व का विषय है। प्रदेश के अन्य बच्चों की तरह ये बच्चे भी हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। हम इनकी बेहतर परवरिश, शिक्षा-दीक्षा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध हैं।

More Topics

इसे भी पढ़े