कोई करे परेशान या कहीं से न मिले मदद तो रायपुर के कलेक्‍टर सुनेंगे बात, ऐसे करें शिकायत

रायपुर। कलेक्टर डा. गौरव सिंह ने छत्‍तीसगढ़ में मिसाल पेश की है। पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है कि कलेक्टर ने खुद का एक कॉल सेंटर बनाया है, जिसमें कॉल से लेकर वाट्सएप पर आने वाली शिकायतों को 24 घंटे में निराकृत किया जा रहा है। जिन समस्याओं और प्रकरणों के लिए लोग वर्षों से भटक रहे थे, अब कॉल सेंटर में शिकायत मिलने पर खुद संबंधित अधिकारी शिकायतकर्ता को फोन कर निराकरण करने की जानकारी दे रहे हैं।

इसके अलावा प्रकरण से संबंधित दस्तावेज मांग रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश के सभी जिलों में सिर्फ एक दिन कलेक्टर जनदर्शन होता है, लेकिन रायपुर कलेक्टर ने प्रतिदिन एक-एक अपर कलेक्टर की ड्यूटी लगाकर हर दिन जनदर्शन का सिस्टम शुरू कर दिया है। कलेक्टर के इस नवाचार को खुद मुख्यमंत्री और संभागायुक्त भी प्रशंसा कर चुके हैं। यह प्रदेश में पहला ऐसा प्रयोग है।

26 दिन में 1100 शिकायतों का निराकरण

कलेक्टर डा. गौरव सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर के कमरा नंबर चार में जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर बनाया है। कॉल सेंटर शुरू हुए महज 26 दिन ही हुए हैं। इनमें 1100 से ज्यादा शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है। इससे लोगों को बड़ी राहत मिल रही है।

ऐसे सूझी योजना

कलेक्टर डा. गौरव सिंह ने बताया कि वो लगातार जिले का भ्रमण करते हैं। आम लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए भटकने की शिकायत मिली। इसके पीछे वजह पता की गई तो जानकारी आई की आवेदक जिम्मेदार अधिकारी तक पहुंच ही नहीं पा रहे हैं। अब जिम्मेदार अधिकारी को खुद ही आवेदकों के काम के लिए संपर्क करने और कार्य पूरा करने का सिस्टम तैयार किया गया है।

ऐसे हो रहा शिकायतों का निवारण

– हेल्पलाइन नंबर 9977222564, 9977222574, 9977222584, 9977222594 पर समस्या दर्ज करा रहे हैं।

– कॉल सेंटर की टीम शिकायतकर्ता से बात करती है, और उसे कॉल सेंटर के पोर्टल पर दर्ज करती है।

– शिकायत दर्ज करने के बाद वाट्सएप पर संबंधित विभाग के अधिकारी को जानकारी भेजी जाती है।

More Topics

CM विष्णुदेव साय का सिंगापुर दौरा, SING फोरम 2026 में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सिंगापुर दौरे पर हैं। वे...

CSVTU में नामांकन प्रक्रिया शुरू, 19 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका

भिलाई। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU) से संबद्ध...

राजनांदगांव में आज व्यापम की परीक्षा, 62 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच एग्जाम

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आज राजनांदगांव जिले...

Personality : Pooja Khandelwal ...

POORAB TIMES. For Pooja Khandelwal, dance has always been...

इसे भी पढ़े