‘कन्याश्री’ दिवस पर ममता ने बंगाल की लड़कियों की सराहना की

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को ‘कन्याश्री दिवस’ के अवसर पर राज्य की सभी लड़कियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया।

बनर्जी ने लड़कियों को जरूरत की स्थिति में अपना पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘ आज ‘कन्याश्री दिवस’ है। मेरी सभी बेटियों को हार्दिक बधाई। राज्य की सभी लड़कियां, चाहे उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति कुछ भी हो, अब कन्याश्री का हिस्सा हैं। इस शुभ दिन पर मैं अपनी बेटियों से आगे बढ़ने और अपने सपनों को हासिल करने का आग्रह करती हूं। मैं किसी भी जरूरत में आपके साथ खड़ी हूं।’’

उनका कहना था, ‘‘2013 में हमने कन्याश्री की शुरुआत की थी। आज यह विश्व चैंपियन बन गया है और यूनेस्को से सर्वश्रेष्ठ पहल का पुरस्कार मिला है।‘‘

पश्चिम बंगाल में 13 से 19 वर्ष की आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों से 13 से 19 वर्ष की किशोरियों को कन्याश्री योजना नामक एक सशर्त नकद हस्तांतरण कार्यक्रम मिलता है। योजना का लक्ष्य है कि वे 18 वर्ष से पहले शादी करने से बचें। 2017 में, बनर्जी को “कन्याश्री” योजना के लिए संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार (UNPSA) दिया गया।

More Topics

रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर ने फ्रेंडशिप डे धूमधाम से मनाया

अंचल की अग्रणी समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर...

वन्यजीव तस्करों पर कड़ी कार्रवाई

वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन मंत्री केदार...

गंगरेल के जंगलों से गहरे जख्मों के साथ रेस्क्यू हुआ अजगर

प्राथमिक इलाज के बाद विशेषज्ञ देखभाल के लिए रायपुर...

इसे भी पढ़े