छत्‍तीसगढ़ में अगले 4 दिन होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

रायपुर। मानसूनी तंत्र के चलते अगले चार दिनों तक सरगुजा संभाग के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार है। वहीं मध्य व दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधि थोड़ी कम होगी। सोमवार को राजपुर (बलरामपुर जिला) में सर्वाधिक 7 सेमी बारिश हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बारिश न होने से अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई।

प्रदेश में मानसून की गतिविधि सामान्य रही और सोमवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहा। धूप निकलने से थोड़ी उमस भी रही और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। रायपुर का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा रहा। इसी प्रकार प्रदेश भर में एडब्ल्यूएस बलरामपुर में का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो प्रदेश भर में सर्वाधिक रहा।

बिहारपुर 6 सेमी, लालबहादूर नगर-रामाचंद्रपुर-चांदो 4 सेमी, रामानुजगंज-वाड्रफनगर-अकलतरा 3 सेमी बारिश हुई। इन क्षेत्रों के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

More Topics

लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की महत्वपूर्ण पहल

मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए आवेदन आमंत्रितचयनित...

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने...

बिलासपुर: छात्रा से लाखों की ठगी, पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा

बिलासपुर। बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये...

CM साय का बड़ा ऐलान, ज्ञानेश्वरी को 30 लाख और DSP प्रमोशन

रायपुर। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम...

इसे भी पढ़े