Total Users- 1,165,968

spot_img

Total Users- 1,165,968

Wednesday, March 4, 2026
spot_img

सुदर्शन पटनायक ने पुरी बीच पर बनाया पीएम मोदीजी का हर घर तिरंगा वाला सैंड आर्ट

अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने पीएम मोदी का एक शानदार सैंड आर्ट तैयार किया है। 8 फीट ऊंची इस कलाकृति में प्रधानमंत्री को तिरंगे के साथ अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदलते हुए दिखाया गया है। इस सैंड आर्ट के माध्यम से सुदर्शन ने देशवासियों से प्रधानमंत्री मोदी की हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने की अपील की है।

 प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने प्रधानमंत्री मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ कैंपेन (Har Ghar Tiranga Campaign) को लेकर एक शानदार कलाकृति बनाई है।

इस कलाकृति में उन्होंने पीएम मोदी को तिरंगे और भारत के नक्शे के साथ दर्शाया है, जिसमें हर घर तिरंगा का संदेश लिखा है।  प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने प्रधानमंत्री मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ कैंपेन (Har Ghar Tiranga Campaign) को लेकर एक शानदार कलाकृति बनाई है।

इस कलाकृति में उन्होंने पीएम मोदी को तिरंगे और भारत के नक्शे के साथ दर्शाया है, जिसमें हर घर तिरंगा का संदेश लिखा है।

8 फीट ऊंची इस कलाकृति में प्रधानमंत्री को तिरंगे के साथ अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदलते हुए दिखाया गया है। अपनी कलाकृति के माध्यम से सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने देशवासियों से पीएम मोदी के हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने का आग्रह किया है।

5 घंटे की कड़ी मेहनत से तैयार से तैयार किया सैंड आर्ट

पद्म श्री पुरस्कार विजेता सुदर्शन पटनायक ने पुरी बीच पर इस विशालकाय कलाकृति को 5 घंटे की कड़ी मेहनत से तैयार किया है। सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए सुदर्शन पटनायक ने लिखा, “आइए, प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता और गौरव को बढ़ावा दें और हर घर तिरंगा की भावना को पुनः जागृत करें। राष्ट्र से आग्रह है कि DP को बदलकर तिरंगा के साथ सेल्फी लें। ओडिशा के पुरी बीच पर मेरी रेत कला।”

15 अगस्त को खास बनाने की तैयारी

बता दें कि केंद्र सरकार ने आजादी के महापर्व 15 अगस्त को खास बनाने के लिए 09 अगस्त से देशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाने का एलान किया है।

पीएम मोदी ने की अभियान शुरुआत

इस अभियान की शुरूआत पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल की डीपी पर तिरंगा लगाकर की है। केंद्र सरकार ने देशवासियों से अपने सोशल मीडिया हैंडल की डीपी ( डिस्प्ले पिक्चर) में अपनी फोटो के साथ तिरंगे को भी फोटो लगाने की अपील की है। इसके साथ ही, अपने घर, दफ्तर पर तिरंगा फहराने का भी आग्रह किया है।

More Topics

इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता

-छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते...

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी के विदेश नीति पर उठाए सवाल,चुप क्यों है सरकार

राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा चिंताएँ वास्तविक...

रूखे बालों में आ जाएगी जान, एलोवेरा के इस आसान नुस्खे से बनाएं नेचुरल कंडीशनर

प्रदूषण, केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स और गलत हेयर केयर...

होली के मौके पर ठंडी-ठंडी ठंडाई घर पर ही बनाएं

होली में रंग खेलने के बाद जब गला सूख...

 90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि

-मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई...

इसे भी पढ़े