Total Users- 1,164,856

spot_img

Total Users- 1,164,856

Monday, March 2, 2026
spot_img

छत्‍तीसगढ़ के सात जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

मानसून जुलाई के अंतिम सप्ताह और अगस्त के पहले सप्ताह में भारी बारिश के बाद थोड़ा शांत हो गया है। रायपुर में पिछले दो दिन से बारिश नहीं हुई है और इस हफ्ते भी झमाझम बारिश होने की संभावना कम है। हालाँकि, छत्तीसगढ़ के जशपुर, कोरबा सहित सात जिलों में बनाए गए मानसूनी प्रणाली के चलते भारी बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। शनिवार को भी मौसम विभाग ने जशपुर, कोरबा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग का कहना है कि इसके साथ ही कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर व मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कुछ क्षेत्रों में तो रविवार को भी भारी बारिश की संभावना है। शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश हुई और कोरबा जिले में सर्वाधिक 16 सेमी बारिश हुई।

रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में छाए रहे बादल

इससे पहले शुक्रवार को भी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाए रहे। इसके साथ ही कटघोरा में 14 सेमी, राजपुर 11 सेमी, कुसमी-दर्री-भैसमा मे 10 सेमी, कुनकुरी 7 सेमी, दौरा-कोचली-कवर्धा में 6 सेमी बारिश हुई। इन क्षेत्रों के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

अगले 48 घंटों में प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने के साथ ही भारी बारिश के भी आसार है। प्रदेश में मौसम का मिजाज अभी ऐसा ही रहेगा। एक जून से लेकर अब तक की स्थिति में प्रदेश में सामान्य से 14 प्रतिशत बारिश ज्यादा हुई है।

यह बन रहा सिस्टम

दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश और आसपास एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण है, मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया। यह 4.5 किमी है। इसके अलावा, यह झारखंड के ऊपर 5.8 से 7.6 किमी तक है।

More Topics

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के दूरदर्शी नेतृत्व में देश को...

टेलरिंग के व्यवसाय में पूजा देवांगन को मिला मजबूत आधार

रायपुर। कोरबा जिले की रहने वाली पूजा देवांगन आज...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल रमेन डेका को जन्मदिन की दी शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज लोकभवन पहुँचकर राज्यपाल...

दक्षिण भारतीय प्याज की चटनी घर पर बनाएं

चटपटी प्याज की चटनी हर खाने का स्वाद दोगुना...

इसे भी पढ़े