Total Users- 1,157,442

spot_img

Total Users- 1,157,442

Sunday, February 8, 2026
spot_img

नेपाल में तेज बारिश ने हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की सुरंग गिरा दी, जिसमें दो कर्मचारियों की मौत और दस घायल हुए

झिरपु इलेक्ट्रो पावर कंपनी लिमिटेड का डैम भोटेकोशी ग्रामीण नगर पालिका में भारी बारिश से ढह गया है। इसमें कर्मचारी घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। पश्चिमी नेपाल के डांग जिले में तेज बारिश से राप्ती नदी बहुत बहती है। उस समय एक १८ वर्षीय युवा लापता हो गया।

काठमांडू। नेपाल में इस बार का मानसून काफी कहर ढा रहा है। राजधानी काठमांडू सहित नेपाल के कई हिस्सों में बारिश ने काफी नुकसान कर दिया है। इस दौरान कई लोगों को जान तक गंवानी पड़ी है। तेज बारिश की वजह से एक हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की सुरंग ढह गई, जिससे दस मजदूर घायल हो गए हैं। दो मजदूरों की मौत की खबर है।

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार भोटेकोशी जलविद्युत परियोजना में यह हादसा हुआ है। काठमांडू से 125 किलोमीटर की दूरी पर सिंधुपालचौक जिला है। यहां भोटेकोशी जलविद्युत परियोजना में मजदूर सुरंग बनाने का काम कर रहे थे। इस बीच तेज बारिश से सुरंग ढह गई, जिससे दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रशासन ने उनके शवों का बरामद कर लिया है।

स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराए गए सभी घायल मजदूर

बता दें कि भोटेकोशी ग्रामीण नगर पालिका में झिरपु इलेक्ट्रो पावर कंपनी लिमिटेड डैम बना रही है। इसकी सुरंग तेज बारिश की वजह से ढह गई। इस दौरान वहां काम कर मजदूर दब गए, जिसमें 10 घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि इनको स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

राप्ती नदी में बहे 18 वर्षीय युवक की नहीं चला पता

पश्चिमी नेपाल के डांग जिले में राप्ती नदी में तेज बारिश की वजह से बहाव बहुत ज्यादा है। इसमें 18 वर्षीय युवक बह गया है, जिसको अभी तक प्रशासन नहीं खोज पाया है। इसके अलावा काठमांडू से लगभग 180 किलोमीटर पूर्व में दोलखा जिले में एक महिला भी का पता नहीं चल पा रहा है।

More Topics

इसे भी पढ़े