गर्भवती महिलाओं के खाते में आएंगे 20 हजार , छत्‍तीसगढ़ के बाहर भी मिलेगा राज्‍य की योजनाओं का लाभ

रायपुर। छ्त्तीसगढ़ के श्रमिकों को श्रम विभाग के अंतर्गत राज्य की सरकारी योजनाओं का लाभ अन्य राज्यों में भी मिलेगा। भले वह दूसरे राज्यों में काम कर रहे हैं, लेकिन श्रमिक सहायता केंद्र के माध्यम से उन्हें योजना का लाभ मिलेगा। राज्य की भाजपा सरकार यह कवायद शुरू करने जा रही है, जिसमें छत्तीसगढ़ से बाहर काम करने वाले श्रमिकों, मजदूरों को उसी राज्य में सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।

श्रम विभाग ने आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, पंजाब, गुजरात, हरियाणा, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में प्रवासी मजदूरों के लिए सुविधाएं प्रदान करने का निर्णय लिया है। श्रम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नवंबर के पहले कुछ राज्यों में कर्मचारी केंद्रों का उद्घाटन किया जाएगा। योजनाओं का लाभ लेने के लिए कर्मचारियों को श्रम विभाग के अंतर्गत पंजीकृत करना होगा।

गर्भवती महिलाओं के लिए महतारी जतन योजना

महतारी वंदन योजना के तहत विष्णुदेव साय सरकार महिलाओं को आर्थिक सहायता दे रही है। इस योजना के बाद अब महतारी जतन योजना को लेकर भी सरकार ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। छत्तीसगढ़ के बाहर रहने वाली छत्तीसगढ़ी प्रवासी महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। महतारी जतन योजना के तहत महिलाएं जो दूसरे राज्यों में रहती है उन्हें 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके लिए गुजरात में पहला प्रवासी श्रमिक केंद्र खोला जाएगा।

श्रमिकों के लिए अभी यह सुविधाएं

1. श्रमिकों के मृत्यु होने पर एक लाख और दिव्यांग होने पर 50 हजार रुपए की मदद।

2. मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना 60 वर्ष तक के निर्माण श्रमिक को 20 हजार रुपये एकमुश्त मदद।

3. मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना- प्रथम दो बच्चों को एक हजार से 10 हजार रुपये तक की छात्रवृत्ति।

More Topics

CM विष्णुदेव साय का सिंगापुर दौरा, SING फोरम 2026 में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सिंगापुर दौरे पर हैं। वे...

CSVTU में नामांकन प्रक्रिया शुरू, 19 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका

भिलाई। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU) से संबद्ध...

राजनांदगांव में आज व्यापम की परीक्षा, 62 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच एग्जाम

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आज राजनांदगांव जिले...

Personality : Pooja Khandelwal ...

POORAB TIMES. For Pooja Khandelwal, dance has always been...

इसे भी पढ़े