Total Users- 1,165,827

spot_img

Total Users- 1,165,827

Tuesday, March 3, 2026
spot_img

नाबालिग से रेप… 60 वर्षीय हजरत अली ने 8 साल की बच्ची से की हैवानियत

 मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भी उत्तरप्रदेश के अयोध्या की तरह दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां एक मुस्लिम बुजुर्ग ने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग बच्ची से हैवानियत की। बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच पड़ताल के बाद आगामी कार्रवाई में जुट गई है।मामला शहर के कंपू थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 8 वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान 60 वर्षीय हजरत अली उसे अपने साथ ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बच्ची ने माता पिता को शिकायत की तो परिजनों ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित दुष्कर्म का मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया है। इधर, पुलिस ने पीड़िता के मेडिकल के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश की अयोध्या नगरी में ऐसा ही एक मामला सामने आ चुका है। जहां पूराकलंदर थाना क्षेत्र में 12 साल की बच्ची के मोईद खान और उसके नौकर राजू खान ने गैंगरेप की वारदात को कई बार अंजाम दिया था। शिकायत पर पुलिस ने पहले मामले को दबाने की कोशिश की, लेकिन मामले ने तूल पकड़ा तो दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं मुख्य आरोपी मोइद खान के अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई भी की गई।

More Topics

इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता

-छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते...

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी के विदेश नीति पर उठाए सवाल,चुप क्यों है सरकार

राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा चिंताएँ वास्तविक...

रूखे बालों में आ जाएगी जान, एलोवेरा के इस आसान नुस्खे से बनाएं नेचुरल कंडीशनर

प्रदूषण, केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स और गलत हेयर केयर...

होली के मौके पर ठंडी-ठंडी ठंडाई घर पर ही बनाएं

होली में रंग खेलने के बाद जब गला सूख...

 90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि

-मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई...

इसे भी पढ़े