भारी बारिश की चेतावनी, 18 जिलों के लिए अलर्ट जारी…

रायपुर । जून माह में पिछड़ने के बाद जुलाई महीने में छत्‍तीसगढ़ में मानसून की मेहरबानी काफी अच्छी रही है और बीते 63 दिनों में ही प्रदेश भर में 638.8 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि अभी तक 594.6 मिमी बारिश होना था। इस प्रकार अभी तक सामान्य से सात प्रतिशत बारिश ज्यादा हो गई है। बीजापुर में प्रदेश भर में सर्वाधिक बारिश 1441.2 मिमी हुई है, जो सामान्य से 110 प्रतिशत ज्यादा है।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी तथा उत्तर व मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश भी हो सकती है। हालांकि रविवार से प्रदेश में बारिश की गतिविधि थोड़ी कम रहेगी। विभाग ने सूरजपुर व बलरामपुर जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि इन जिलों के कुछ क्षेत्रों में भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है। इसके साथ ही अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश के छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट व 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

जुलाई के बाद अगस्त का महीने में भी प्रदेश में मानसून की मेहरबानी बढ़ने वाली है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अभी तक हुई बारिश की स्थिति को देखते हुए लग रहा है कि अगस्त के महीने में ही प्रदेश में होने वाली औसत बारिश पूरी हो जाएगी। जिन क्षेत्रों में अभी भी बारिश की स्थिति ठीक नहीं,वहां भी इस महीने अच्छी बारिश की उम्मीद बनी हुई है।

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि एक निम्न दाब का क्षेत्र गंगेटिक पश्चिम बंगाल और उससे लगे झारखंड के ऊपर स्थित है तथा इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किमी ऊंचाई तक है। इसके प्रभाव से शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश होगी। उत्तर व मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ बिजली भी गिर सकती है।

More Topics

रायपुर में ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 46 वाहन चालकों पर शिकंजा

रायपुर। राजधानी रायपुर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों...

विद्यार्थियों को बड़ी राहत, दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

सूरजपुर, 5 अक्टूबर 2026। विद्यार्थियों और अभिभावकों को शैक्षणिक...

Election Commission के एकतरफा फैसलों के आरोप पर Supreme Court ने केंद्र को भेजा नोटिस

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर। सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य निर्वाचन...

इसे भी पढ़े