छत्‍तीसगढ़ में आज भारी बारिश की चेतावनी , जारी किया अलर्ट…

शुक्रवार को भी छत्तीसगढ़ में मानसूनी तंत्र के प्रभाव से हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके अलावा बिलासपुर और सरगुजा जिलों में भी भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि शनिवार से बारिश कम होगी।

रुक-रुक कर हो रही बारिश व बादल छाने के कारण गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम रहा। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में गिरावट रही।

गुरुवार को प्रदेश भर में सर्वाधिक बारिश डोंडी (बालोद जिला) में 9 सेमी हुई। इसके साथ ही खड़गाव-चांदो में 8 सेमी, बैकुंठपुर-कटघोरा-राजनांदगांव में 7 सेमी, बीजापुर 5 सेमी बारिश हुई।

इसके अलावा, राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम अभी भी ऐसा रहेगा। अब तक राज्य में सामान्य से 8 प्रतिशत से अधिक बारिश हुई है।

इसके प्रभाव से शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके साथ ही बिलासपुर संभाग व सरगुजा संभाग में भारी बारिश के आसार है।

More Topics

रायपुर में ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 46 वाहन चालकों पर शिकंजा

रायपुर। राजधानी रायपुर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों...

विद्यार्थियों को बड़ी राहत, दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

सूरजपुर, 5 अक्टूबर 2026। विद्यार्थियों और अभिभावकों को शैक्षणिक...

Election Commission के एकतरफा फैसलों के आरोप पर Supreme Court ने केंद्र को भेजा नोटिस

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर। सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य निर्वाचन...

इसे भी पढ़े