14 वर्षीय मासूम की गर्दन लिफ्ट में फंस गई, तड़प-तड़पकर मर गया, सामान लेकर चौथी मंजिल पर जा रहा था

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक दर्दनाक घटना हुई है जहां एक 14 वर्षीय नाबालिग का गला लिफ्ट में फंस गया जब वह कोतवाली क्षेत्र के एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में सामान ऊपर लेकर जा रहा था। बालक इससे मर गया। पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। नाबालिग की लाश चीरघर भेजी गई है। पुलिस ने दुकान में पहुंचकर कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

कोतवाली सीएसपी पूजा कुमार ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में भरत हिरयानी की विशाल इलेक्ट्रॉनिक्स नाम से दुकान है। बताया जाता है कि कुछ दिनों से सुमित उनकी दुकान पर आता था। उसकी मां भी भरत के घर पर काम करती है। बुधवार को भी नाबालिग दुकान आया था।


लिफ्ट के केबल में फंस गया नाबालिग का गर्दन

इसी दौरान दुकान के ग्राउंड फ्लोर से कुछ सामान को चौथे मंजिल पर ले जाने के लिए गुड्स लिफ्ट में डाला गया। नाबालिग भी लिफ्ट पर चढ़ गया। ऊपर जाते वक्त नाबालिग का गला लिफ्ट के केबल में फंस गया। इससे नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही दुकान में अफरा-तफरी मच गई।

दुकान में काम करने वालों ने किसी तरह नाबालिग के शव को लिफ्ट से निकाला। इसके बाद हादसे की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। इस पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस दुकान संचालक और वहां काम करने वालों से पूछताछ कर रही है।

More Topics

रायपुर स्टेशन पर 500 किलो नकली पनीर जब्त

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर...

महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी

वन धन योजना से मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान रायपुर।...

 मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों की राष्ट्रीय मंच पर गूंज

बायोफैच इंडिया-2026 में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विष्णुभोग चावल और केवची...

केंद्र और विपक्ष के बीच सहमति न के कारण FCRA बिल संसद में पेश होने की संभावना कम

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को संसद में 'फॉरेन...

इसे भी पढ़े