Total Users- 1,165,474

spot_img

Total Users- 1,165,474

Tuesday, March 3, 2026
spot_img

300 से ज्यादा नई इलेक्ट्रिक बसों को उपराज्यपाल ने दिखाई हरी झंडी

दिल्लीवासियों को सावन के महीने में राज्य सरकार की तरफ से एक बड़ी सौगात मिली है। मंगलवार को दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने बांसेरा में 320 नई इलेक्ट्रिक बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया। इन नई बसों को शामिल करने के साथ ही दिल्ली में कुल इलेक्ट्रिक बसों की संख्या 1,970 हो गई है। इस अवसर पर दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत भी उपस्थित थे। कैलाश गहलोत ने इस अवसर पर कहा, “मैं दिल्ली की जनता को बधाई देता हूं। यह हमारे लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। लोगों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन प्रणाली प्रदान करना दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का दृष्टिकोण रहा है।”

2025 के अंत तक 10,480 बसें चलाने का लक्ष्य
दिल्ली सरकार ने 2025 के अंत तक दिल्ली में कुल 10,480 बसें चलाने का लक्ष्य रखा है। इनमें से 80 प्रतिशत बसें इलेक्ट्रिक होंगी, जो पर्यावरण संरक्षण और सार्वजनिक परिवहन के उन्नयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन सिस्टम को और अधिक पर्यावरण-friendly और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रगति है।

More Topics

इसे भी पढ़े