Nirmala Sitharaman ने संसद में आंकड़ों के साथ दिए Rahul Gandhi के जवाब

 संसद में चल रहे बजट सत्र के दौरान पिछले दो दिन में विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब देने आज वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman खुद मैदान में उत्तरी। निर्मला ने संसद में आंकड़ों के साथ विपक्ष के नेता Rahul Gandhi को एक एक कर के जवाब दिए। वित्त मंत्री ने संसद में समझाया कि किस तरीके से सरकार के विभिन्न विभागों में बजट का एलोकेशन पिछले साल के मुकाबले ज्यादा हुआ है। निर्मला ने इस साल के बजट के आबंटन की तुलना साल 2013-2014 के आबंटन के आंकड़ों से भी की और सदन को बताया कि कैसे पिछले दस वर्ष में कृषि, स्वस्थ, डिफेन्स और अन्य क्षेत्रों में बजट का आबंटन में वृद्धि हुई है।

क्या कहा था राहुल गाँधी ने?

Rahul Gandhi  ने कहा था कि दलित, पिछड़ा वर्ग और गरीब वर्ग के  लिए बजट में कुछ नहीं था। बजट को राहुल गांधी ने हलवा बताते हुए कहा कि 20 लोगों ने बजट तैयार किया, जिनमें माइनॉरिटी और पिछड़ा वर्ग के सिर्फ दो ही लोग थे। राहुल गांधी ने कहा, 20 अफसरों ने हिंदुस्तान का बजट तैयार किया है। मतलब बजट का जो हलवा है उसे बांटने का काम 20 लोगों ने किया है। अब स्पीकर, सर उन 20 लोगों में से 90 पर्सेंट लोगों में से सिर्फ दो हैं। एक माइनॉरिटी, एक ओबीसी और इस फोटो में एक भी नहीं है। ‘फोटो में आपने पीछे कर दिया. फोटो में तो आने ही नहीं दिया।’

More Topics

रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर ने फ्रेंडशिप डे धूमधाम से मनाया

अंचल की अग्रणी समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर...

वन्यजीव तस्करों पर कड़ी कार्रवाई

वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन मंत्री केदार...

गंगरेल के जंगलों से गहरे जख्मों के साथ रेस्क्यू हुआ अजगर

प्राथमिक इलाज के बाद विशेषज्ञ देखभाल के लिए रायपुर...

इसे भी पढ़े