Total Users- 1,165,432

spot_img

Total Users- 1,165,432

Tuesday, March 3, 2026
spot_img

ट्रेन में मचा बवाल, छोटी सी गलती वेटर को पड़ी भारी… बुजुर्ग यात्री ने जड़ दिए थप्पड़

वंदे भारत एक्सप्रेस इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। ट्रेन में एक बुजुर्ग यात्री ने वेटर पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। उसकी गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने एक बुजुर्ग यात्री को वेज की जगह नॉन वेज खाना दे दिया था। इस बात को लेकर नाराज यात्री वेटर पर भड़क गया और हंगामा कर दिया। बुजुर्ग ने उसे एक के बाद एक दो थप्पड़ जड़ दिए। यह घटना हावड़ा से रांची के बीच घटी। 

मिली जानकारी के अनुसार, यात्रा के दौरान बुजुर्ग के पास खाना लेकर पहुंचा। बुजुर्ग ने डिब्बे के ऊपर इंस्ट्क्शंस नहीं पढ़े और खोलकर खाना शुरू कर दिया। खाने के दौरान उसे अहसास हुआ कि वह वेज नहीं बल्कि नॉनवेज खाना खा रहा है। इसके बाद यात्री ने वेटर को बुलाया और उससे भिड़ गया और दो थप्पड़ जड़ दिए। लेकिन ट्रेन में मौजूद अन्य यात्री वेटर के स्पोर्ट में उतर आए। उन्होंने बुजुर्ग से कहा इतनी सी बात के लिए वेटर को थप्पड़ मारने वाले आप कौन होते हैं? आप भी डिब्बे में लिखे इंस्ट्क्शंस पढ़ सकते थे लेकिन आपको अपनी गलती नजर नहीं आ रही। यह घटना 26 जुलाई की बताई जा रही है। एक शख्स ने बुजुर्ग की पीठ पर मारा और कहा कि वेटर से माफी मांगो। मौके पर पुलिसकर्मी भी तैनात है जो मामले को सुलझाने में लगा है। 

More Topics

इसे भी पढ़े