रेल दुर्घटना : हावड़ा मुंबई मेल के 18 कोच पटरी से उतरे, 15 ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया

झारखंड के सरायकेला में हावड़ा-मुंबई मेल (12810) मालगाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मंगलवार तड़के 3:43 बजे हादसा हुआ था। टक्कर के बाद ट्रेन के 18 डिब्बे पटरी से उतर गए, जो यात्री ले जाते थे। दर्जनों यात्रियों के घायल होने की सूचना अब तक मिली है। 16 कोच यात्रियों हैं। उनका कहना था कि दुर्घटना में दो लोग मर गए और पांच अन्य घायल हुए, जिनमें से एक गंभीर रूप से घायल है।

15 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलाई जा रही

इस दुर्घटना के चलते 15 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलाई जा रही है। 18030 शालीमार- एलटीटी एक्सप्रेस को रद कर दी गई है। इसके अलावा इतवारी – टाटा एक्सप्रेस बिलासपुर स्टेशन पहुंचकर रद हो जाएगी। रेल यात्रियों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, रायगढ़, ब्रजराजनगर, चांपा, खरसिया में हेल्प डेस्क बनाया गया है।

इन ट्रेनों का बदला मार्ग

12262 हावड़ा – सीएसटीएम

12130 हावड़ा- पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस

12834 हावड़ा- अहमदाबाद एक्सप्रेस

18477 पुरी- योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस

13288 आरा- दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस

12860 हावड़ा- सीएसटीएम गीतांजलि एक्सप्रेस

More Topics

रायपुर में ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 46 वाहन चालकों पर शिकंजा

रायपुर। राजधानी रायपुर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों...

विद्यार्थियों को बड़ी राहत, दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

सूरजपुर, 5 अक्टूबर 2026। विद्यार्थियों और अभिभावकों को शैक्षणिक...

Election Commission के एकतरफा फैसलों के आरोप पर Supreme Court ने केंद्र को भेजा नोटिस

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर। सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य निर्वाचन...

इसे भी पढ़े