कवर्धा : स्मार्ट मीटर को लेकर भ्रम दूर, विद्युत मंत्रालय ने दिए तेजी से स्थापना के निर्देश

कबीरधाम जिले में स्मार्ट मीटर स्थापना को लेकर उपभोक्ताओं के बीच बनी असमंजस की स्थिति को छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने स्पष्ट किया है। स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य केंद्र सरकार के विद्युत मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जा रहा है। मंत्रालय ने 12 अगस्त 2026 को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को स्मार्ट मीटर स्थापना में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

कबीरधाम जिले में अब तक 1 लाख 17 हजार 302 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। जहां संचार नेटवर्क उपलब्ध है, वहां सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं को भारतीय मानकों के अनुरूप स्मार्ट मीटर के माध्यम से बिजली आपूर्ति करने की दिशा में कार्य जारी है।

स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को बिजली खपत के आधार पर सटीक और पारदर्शी बिलिंग की सुविधा मिलेगी। साथ ही वे अपनी बिजली खपत पर बेहतर निगरानी रख सकेंगे। भविष्य में समय आधारित बिजली दर जैसी व्यवस्था लागू होने पर उपभोक्ता कम दर वाले समय में अधिक बिजली का उपयोग कर अपने बिल में संभावित कमी भी कर सकेंगे।

विद्युत वितरण कंपनी के अनुसार स्मार्ट मीटर से बिजली खपत का सटीक रिकॉर्ड, बेहतर निगरानी और वितरण व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित अफवाहों और अपुष्ट जानकारियों पर ध्यान न देने तथा केवल अधिकृत माध्यमों से जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।

More Topics

ED की छापेमारी के बाद हरीश रावत ने कांग्रेस के दो संगठनात्मक पदों से दिया इस्तीफा

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश...

अम्बिकापुर: पीएम जनमन योजना से पहाड़ी कोरवा परिवारों का पक्के घर का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर ग्राम पंचायत केशमा (वन केशमा), जनपद पंचायत उदयपुर...

लद्दाख मुद्दे पर सोनम वांगचुक की चेतावनी, 19 सितंबर से फिर आंदोलन का ऐलान

लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्र...

इसे भी पढ़े