कबीरधाम में पशु संरक्षण को लेकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ली बैठक

उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिला कार्यालय में गौ सेवकों और अधिकारियों की बैठक लेकर सड़कों पर विचरण करने वाले बीमार एवं घायल पशुओं के रेस्क्यू, उपचार और संरक्षण व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने गौ सेवकों से समस्याएं और सुझाव लिए तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री ने पशु रेस्क्यू वाहन को 24 घंटे संचालित करने, घायल पशुओं की सूचना पर तत्काल टीम भेजने और पशुपालन विभाग में जरूरत के अनुसार चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गौ सेवकों की संपर्क एवं सहायता व्यवस्था को भी मजबूत करने पर जोर दिया।

बैठक में स्वर्ण जयंती परिसर में पशु चिकित्सालय को स्थानांतरित करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। बड़े और व्यवस्थित स्थान पर पशुओं के उपचार, देखभाल और विश्राम की बेहतर व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा किसानों को अधिक से अधिक पैरादान के लिए प्रेरित करने तथा वीडियो और अन्य माध्यमों से जागरूकता अभियान चलाने की बात कही गई। दुर्घटना संभावित और अधिक मोड़ वाले स्थानों को चिन्हांकित कर आवश्यकतानुसार बेरिकेडिंग एवं अन्य सुरक्षा उपाय करने पर भी चर्चा हुई।

More Topics

लद्दाख मुद्दे पर सोनम वांगचुक की चेतावनी, 19 सितंबर से फिर आंदोलन का ऐलान

लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्र...

जहरीली शराब से 15 मौतें, CM मोहन यादव ने दिए न्यायिक जांच के आदेश

मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब के...

इसे भी पढ़े