अम्बिकापुर: पीएम जनमन योजना से पहाड़ी कोरवा परिवारों का पक्के घर का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर ग्राम पंचायत केशमा (वन केशमा), जनपद पंचायत उदयपुर में प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) के तहत पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए विकासखंड स्तरीय गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पीएम जनमन आवास योजना के हितग्राही हुडकू राम ध्बिरझु और रतन साय ध्छन्दू ने अपने नवनिर्मित पक्के आवास में गृह प्रवेश किया। लंबे समय से सुरक्षित और पक्के मकान की जरूरत अब पूरी होने पर दोनों परिवारों में खुशी का माहौल रहा।

पक्का आवास मिलने से पहाड़ी कोरवा परिवारों को अब मौसम की कठिन परिस्थितियों से सुरक्षा के साथ बेहतर और सुविधाजनक आवास मिलेगा। यह उनके जीवन में सुरक्षा, स्थायित्व और सम्मान की नई शुरुआत का आधार बनेगा।

गृह प्रवेश कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। पीएम जनमन योजना के माध्यम से विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों तक आवास सहित मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

More Topics

ED की छापेमारी के बाद हरीश रावत ने कांग्रेस के दो संगठनात्मक पदों से दिया इस्तीफा

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश...

लद्दाख मुद्दे पर सोनम वांगचुक की चेतावनी, 19 सितंबर से फिर आंदोलन का ऐलान

लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्र...

इसे भी पढ़े