Total Users- 1,164,674

spot_img

Total Users- 1,164,674

Sunday, March 1, 2026
spot_img

छत्तीसगढ़ जलाशयों को बारिश से मिली संजीवनी, बांधों में 55 प्रतिशत से अधिक पानी

 रायपुर। लगातार बारिश के बाद प्रदेश के किसानों को संजीवनी मिली है। बड़े-छोटे जलाशयों में 50 प्रतिशत से अधिक पानी भर चुका है। प्रदेश में 12 बड़े जलाशय हैं। इनमें जलभराव की स्थिति पर गौर करें तो बिलासपुर के खारंग जलाशय में 28 जुलाई की स्थिति में 100 प्रतिशत जलभराव हो चुका है।प्रदेश में लगातार बारिश के बाद कम वर्षा वाले जिलों की संख्या में भी कमी आई है। 22 जिलों से यह संख्या घटकर अब 10 जिलों तक सिमट कर रह गई है। गंगरेल में 62 प्रतिशत जलभराव हो चुका है। सिकासर में 89 प्रतिशत, मुरुमसिल्ली में 64 व मनियारी में 76 प्रतिशत तक जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है।प्रदेश के 33 जिलों में कुल बारिश की स्थिति पर गौर करें, तो पिछले वर्ष की तुलना में अब तक आठ प्रतिशत अधिक वर्षा हो चुकी है। एक हफ्ते पहले प्रदेश के जलाशयों में 34 प्रतिशत ही जलभराव था, जो कि अब 55.26 प्रतिशत हो चुका है।

सरगुजा में 59 प्रतिशत कम बारिश

एक जून से 28 जुलाई तक की स्थिति पर गौर करें, तो सरगुजा में अब तक 59 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। बारिश के मौजूद हालात में सरगुजा की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। इसके अलावा लगातार बारिश के बाद भी सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 41 प्रतिशत, सूरजपुर में 41 प्रतिशत, मनेंद्रगढ़-भरतपुर में 33 प्रतिशत और जशपुर में 49 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।

More Topics

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के दूरदर्शी नेतृत्व में देश को...

टेलरिंग के व्यवसाय में पूजा देवांगन को मिला मजबूत आधार

रायपुर। कोरबा जिले की रहने वाली पूजा देवांगन आज...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल रमेन डेका को जन्मदिन की दी शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज लोकभवन पहुँचकर राज्यपाल...

दक्षिण भारतीय प्याज की चटनी घर पर बनाएं

चटपटी प्याज की चटनी हर खाने का स्वाद दोगुना...

इसे भी पढ़े