रायपुर में मंदिर की प्रतिमाओं को पहुंचाया नुकसान, बेरोजगारी से नाराज 42 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। गुढ़ियारी क्षेत्र के पड़ाव स्थित एक मंदिर में भगवान शिव, हनुमानजी और साईं बाबा की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गुढ़ियारी थाना पुलिस ने जांच करते हुए 42 वर्षीय हेमंत अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई छैनी और हथौड़ा भी बरामद किया गया है।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस के मुताबिक, मंदिर से जुड़े प्रवीण लांजेवर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मंदिर परिसर में स्थापित प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाया है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की।

CCTV फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस

जांच के दौरान पुलिस ने मंदिर और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। संदिग्धों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस हेमंत अग्रवाल तक पहुंची।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लंबे समय से बेरोजगार था और नौकरी नहीं मिलने से परेशान था। पुलिस के अनुसार, इसी कारण उसके मन में भगवान के प्रति नाराजगी पैदा हो गई थी।

रात में छैनी-हथौड़ा लेकर पहुंचा मंदिर

पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त की रात करीब 3 बजे हेमंत घर से छैनी और हथौड़ा लेकर मंदिर पहुंचा। वहां उसने शिवलिंग, हनुमानजी और साईं बाबा की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह औजार लेकर वापस घर चला गया और उन्हें छिपा दिया।

आरोपी के घर से औजार बरामद

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से घटना में इस्तेमाल की गई छैनी और हथौड़ा बरामद कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

More Topics

रक्षा सूत्र से बंधा ‘पक्के घर’ का संकल्प

-मोहला की ग्राम पंचायतों में अनूठे अंदाज में मनाया...

बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह...

इसे भी पढ़े