बहनों की खुशहाली का उपहार, विष्णु भैया का साथ—महतारी वंदन से प्रतिभा की रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी

बहनों की खुशहाली का उपहार, विष्णु भैया की सरकार।”
-महतारी वंदन की 31वीं किस्त से आसान हुई रक्षाबंधन की तैयारियां, प्रतिभा मिश्रा ने भाइयों के साथ विष्णु भैया के लिए भी खरीदी राखी

रायपुर। भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास और अपनत्व का पर्व रक्षाबंधन इस वर्ष महतारी वंदन योजना से मिलने वाले आर्थिक संबल के कारण कई परिवारों के लिए और भी खास बन गया है।

योजना की 31वीं किस्त त्योहार से पहले मिलने से महिलाओं को राखी, मिठाई और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी में सहूलियत मिली है। अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम करजी सोहागा निवासी श्रीमती प्रतिभा मिश्रा के लिए भी इस बार रक्षाबंधन की खुशियां कुछ अलग हैं।

प्रतिभा मिश्रा बताती हैं कि महतारी वंदन योजना के तहत हर माह मिलने वाली आर्थिक सहायता उनके लिए उपयोगी साबित हो रही है। सामान्य दिनों में यह राशि घरेलू जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है, लेकिन रक्षाबंधन से पहले राशि मिलने से इस बार त्योहार की तैयारियां करना और भी आसान हो गया।

More Topics

UNGA 81st Session: जयशंकर ने EU और नाउरू के नेताओं से की अहम मुलाकात, वैश्विक मुद्दों पर चर्चा

नई दिल्ली/न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र...

इसे भी पढ़े