केरल में सावरकर पर क्विज सवाल पूछने पर टीचर को तुरंत किया सस्पेंड, भाजपा ने किया तीखा हमला

केरल सरकार ने एक स्कूल टीचर को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई एक क्विज़ के सवाल में दिए गए विवादित जवाब की वजह से की गई है, जिसमें हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर को “अंग्रेज़ों से सबसे ज़्यादा सज़ा पाने वाला” स्वतंत्रता सेनानी बताया गया था। जनरल एजुकेशन डायरेक्टर ने कासरगोड के एडेड अपर प्राइमरी स्कूल (AUPS) पल्लाथडका के टीचर गुरु प्रसाद को तुरंत सस्पेंड करने का आदेश जारी किया।

यह कार्रवाई शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर द्वारा जांच के बाद सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर की गई है। अधिकारियों के अनुसार, कुंबला और मंजेश्वर सब-डिस्ट्रिक्ट के स्कूलों में लोअर प्राइमरी, अपर प्राइमरी और हाई स्कूल सेक्शन के छात्रों के लिए 6 अगस्त को स्कूल-लेवल का इवेंट ‘सोशल साइंस क्लब फ्रीडम क्विज़ 2026’ आयोजित किया गया था। लोअर प्राइमरी सेक्शन के लिए तैयार किए गए सवाल-जवाब के सेट में 15 सवाल और पांच टाई-ब्रेकर सवाल शामिल थे।

पांचवें प्रश्न में पूछा गया था, वह कौन सा स्वतंत्रता सेनानी है जिसे अंग्रेजों के हाथों सबसे अधिक दंड मिला?” और उत्तर में सावरकर का नाम दिया गया था। इस प्रश्न और उत्तर ने व्यापक विवाद और विरोध प्रदर्शनों को जन्म दिया, जिसके चलते शिक्षा अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी। इस मुद्दे पर सीपीआई (एम) और वामपंथी छात्र एवं युवा संगठनों ने भी आलोचना की और कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ सरकार पर शिक्षा क्षेत्र में “संघ परिवार के एजेंडे” को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरु प्रसाद के निलंबन पर कड़ी आपत्ति जताई। यह एक ऐतिहासिक तथ्य है कि आज़ादी की लड़ाई के सिलसिले में वीडी सावरकर ने जेल में सबसे लंबा समय बिताया।

More Topics

स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने हुनर से संवारी राखियों की खूबसूरती

मोती, धान-चावल, बीज और रक्तमौली धागों से तैयार राखियों...

नशामुक्त युवा, विकसित भारत की पहचान: विद्यार्थियों ने लिया सामूहिक संकल्प

प्रधानमंत्री के आह्वान एवं भारत सरकार के युवा कार्यक्रम...

इसे भी पढ़े