बहराइच में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए महिलाएं 31 रुपये में खिला रही हैं स्वादिष्ट खाना

बहराइच शहर में एक दुकान इन दिनों लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. यहां मात्र 31 रुपये से 51 रुपये में स्वाद और सेहत से भरपूर सब्जी-पूड़ी के साथ छोले-चावल का ऐसा कॉम्बो मिल रहा है, जिसको कोई भी व्यक्ति बड़े आराम से अपना पेट भर सकता है. जो इधर-उधर नहीं बल्कि स्वयं सहायता समूह की दुकान पर मिल रहा है.

समूह की महिलाओं ने किया शुरू
बहराइच शहर में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए विभाग ने समूह की महिलाओं द्वारा बनाए जाने वाला अचार, मुरब्बा या अन्य खाद्य पदार्थ जिसकी बिक्री के लिए दुकान बहराइच शहर के दूरसंचार ऑफिस के सामने श्री श्याम स्वयं सहायता समूह के नाम से खुला रखी है, जहां अब नई सेवा 31 और 51 रुपए में सब्जी पूड़ी और छोले चावल की भी शुरू हो गई है.

​दुकान पर भोजन के अलावा समूह की महिलाओं द्वारा पूरी शुद्धता के साथ तैयार किए गए विभिन्न उत्पाद भी बिक्री के लिए यहां उपलब्ध रहते हैं. स्वादिष्ट अचार,​ घरेलू मुरब्बा,​ शुद्ध सिरका और अन्य सामग्रियां भी साथ में लोगों के लिए उपलब्ध हैं.

इस दुकान की सबसे खास बात यह है कि यहा हर वर्ग के बजट का ख्याल रखा गया है. पिछले कई दिनों से इस दुकान पर एक शानदार व्यवस्था चल रही है, मात्र 31 रुपये में भी पूड़ी-सब्जी और छोले-चावल का सिस्टम उपलब्ध कराया गया है. जिसकी बिक्री करने वाले रवि जी बताते है,

हमारा मकसद मुनाफा कमाना नहीं, बल्कि लोगों को कम से कम दाम में घर जैसा शुद्ध खाना देना और समूह की महिलाओं के हुनर को बाजार तक पहुंचाना है. इस सिस्टम से कोई भी मजदूर, छात्र या राहगीर बिना जेब ढीली किए पेट भर सकता है.

More Topics

 गुजरात में छत्तीसगढ़ पर्यटन की दमदार दस्तक

ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर गांधीनगर में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड...

भगवान शिव पर टिप्पणी मामले में अरुण पन्नालाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर...

UCC पर डिप्टी सीएम का बड़ा बयान, ST समुदाय रहेगा दायरे से बाहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर...

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद को सुलझाने के लिए हुई वार्ता बेनतीजा समाप्त हुई

उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद...

महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए !रिसाली निगम द्वारा की गई अभूतपूर्व पहल !

आंतरिक शिकायत समिति कार्यान्वयन प्रक्रिया पर कार्यशाला का आयोजन...

इसे भी पढ़े