बेंगलुरू से निर्दयता की सीमा को लांघती घटना सामने आई है. यहां मां-बाप ने मिलकर 11 महीने की मासूम बच्ची की जान ले ली. बच्ची पर क्रूरता करने के बाद उनकी बेशर्मी देखो कि वे उसे लेकर अस्पताल पहुंचे और उसके बेड से गिरकर मरने की झूठी कहानी भी बना डाली. हालांकि पुलिस तक पहुंचे मामले का पर्दाफाश हो गया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
मामला पूर्व बेंगलुरु के किटगानुर गांव का है, जो अवलाहल्ली पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आता है. यहां एक कलयुगी मां-बाप ने गुस्से में आकर अपनी ही बेटी की जान ले ली.
पुलिस के मुताबिक 9 जून की दोपहर को शेकेप्पा (पिता) काम से लौटकर घर खाना खाने आया था, तभी घर पर मौजूद उसकी पत्नी विजयलक्ष्मी से किसी बात पर जोरदार बहस हो गई. बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों आपा खो बैठे. इतने में ही पास में रो रही बच्ची को विजयलक्ष्मी ने जोर से लात मार दी. वहीं अपने गुस्से को बच्ची पर निकालते हुए शेकेप्पा ने भी बच्ची को उठाकर जोर से जमीन पर फेंक दिया.
इससे बच्ची अचानक अचेत हो गई. उसकों शरीर में अंदर गंभीर आंतरिक चोटें आईं. बच्ची को फर्श पर पड़ा देख माता-पिता ने उसे लेकर आसपास के ही पूर्व पॉइंट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्होंने डॉक्टरों को बताया कि बच्ची बेड से नीचे गिर गई थी. हालांकि डॉक्टरों ने जांच की तो बच्ची मर चुकी थी.
मां-बाप के बयानों पर जब डॉक्टरों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दे दी. जब पुलिस पहुंची और पूछताछ की तो शेकेप्पा ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी स्तनपान कराते हुए सो गई थी और बच्ची बेड से गिरकर मर गई.


