फोन पर डोनाल्ड ट्रंप नेतन्याहू से क्यों कहा:’अगर मैं न होता तो तुम जेल में होते’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच फोन पर हुई एक बेहद असाधारण और तीखी बातचीत का खुलासा हुआ है। Axios की एक सनसनीखेज रिपोर्ट के अनुसार, लेबनान में इजरायल के बढ़ते सैन्य अभियान से नाराज राष्ट्रपति ट्रंप ने नेतन्याहू पर जमकर गुस्सा निकाला और बातचीत के दौरान अपशब्दों (गालियों) का भी इस्तेमाल किया।

यह टकराव तब हुआ जब वाशिंगटन, ईरान के साथ चल रही अपनी बेहद संवेदनशील कूटनीतिक बातचीत को बचाने की कोशिश कर रहा था, जिसमें इजरायली हमले लगातार बाधा बन रहे थे।

दो अमेरिकी अधिकारियों और इस बातचीत से जुड़े सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ट्रंप, नेतन्याहू की कार्यप्रणाली से इस कदर नाराज थे कि एक समय वह चिल्ला पड़े— “तुम आखिर कर क्या रहे हो?”

एक अमेरिकी अधिकारी ने ट्रंप के कड़े शब्दों का हवाला देते हुए बताया कि उन्होंने नेतन्याहू से कहा: “तुम साले पागल हो। अगर मैं न होता तो तुम जेल में होते। मैं तुम्हारी जान बचा रहा हूँ। अब हर कोई तुमसे नफरत करता है। इसी वजह से हर कोई इजरायल से नफरत करता है।”

More Topics

रायपुर स्टेशन पर 500 किलो नकली पनीर जब्त

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर...

महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी

वन धन योजना से मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान रायपुर।...

 मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों की राष्ट्रीय मंच पर गूंज

बायोफैच इंडिया-2026 में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विष्णुभोग चावल और केवची...

केंद्र और विपक्ष के बीच सहमति न के कारण FCRA बिल संसद में पेश होने की संभावना कम

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को संसद में 'फॉरेन...

इसे भी पढ़े