‘ऑपरेशन चेकमेट’ के तहत अमेरिका में ‘ 30 अवैध भारतीय ट्रक चालक गिरफ्तार, जल्द होंगे डिपोर्ट

अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे और वाणिज्यिक ट्रक चालक के तौर पर काम कर रहे करीब 30 भारतीय नागरिकों को एक बड़े संघीय अभियान के तहत गिरफ्तार किया गया है। इन सभी को जल्द ही अमेरिका से निर्वासित (Deport) किया जाएगा।

यह कार्रवाई अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा (CBP) द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन चेकमेट’ के तहत की गई है। CBP द्वारा सोमवार को जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, एरिजोना में युमा सेक्टर के सीमा गश्त एजेंटों ने 11 से 15 मई के दौरान इस विशेष अभियान को अंजाम दिया।

क्या है ‘ऑपरेशन चेकमेट’ और कैसे हुई गिरफ्तारी?

अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा (सीबीपी) ने सोमवार को एक बयान में बताया कि एरिजोना में युमा सेक्टर के सीमा गश्त एजेंटों ने 11 से 15 मई के दौरान अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 52 लोगों को ‘ऑपरेशन चेकमेट’ के तहत गिरफ्तार किया जिनमें से 36 ट्रक चलाते पाए गए।

गिरफ्तार किए गए इन अवैध ट्रक चालकों में 30 भारत से हैं जबकि बाकी छह मेक्सिको, अल सल्वाडोर और रूस से हैं। उनके पास कैलिफोर्निया, न्यूयॉर्क, वाशिंगटन और वर्जीनिया जैसे राज्यों के वाणिज्यिक चालक लाइसेंस थे जबकि कुछ के पास किसी भी तरह का चालक लाइसेंस नहीं था।

More Topics

रायपुर स्टेशन पर 500 किलो नकली पनीर जब्त

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर...

महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी

वन धन योजना से मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान रायपुर।...

 मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों की राष्ट्रीय मंच पर गूंज

बायोफैच इंडिया-2026 में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विष्णुभोग चावल और केवची...

केंद्र और विपक्ष के बीच सहमति न के कारण FCRA बिल संसद में पेश होने की संभावना कम

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को संसद में 'फॉरेन...

इसे भी पढ़े