बंगाल में टीएमसी के ‘दागी’ नेताओं को भाजपा में शामिल नहीं किया जायेगा

0
19

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने मंगलवार को कहा कि पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेताओं को शामिल नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपना आधार जमीनी स्तर से बनाया है और वह दागी व्यक्तियों को शामिल नहीं करेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा का तृणमूलकरण कभी नहीं होगा।

एएनआई से बात करते हुए भट्टाचार्य ने कहा कि टीएमसी के लिए हमारे दरवाजे बंद हैं। हमने बिना किसी बाहरी नेता को लाए 207 सीटें हासिल कीं। जनता ने टीएमसी के नेताओं के खिलाफ वोट दिया। इस बार हमारी राजनीतिक रणनीति निचले स्तर से शुरू हुई है। दागी लोगों को हम अपनी पार्टी में कैसे शामिल कर सकते हैं? भाजपा का तृणमूलकरण कभी नहीं होगा।

भट्टाचार्य ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कोलकाता में होने वाले विरोध प्रदर्शन की आलोचना करते हुए टीएमसी को खुद के खिलाफ बताया और कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने पार्टी को नकार दिया है, जिसके चलते उनके लिए खेल खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ममता बनर्जी को विरोध प्रदर्शन नहीं करने देगी। टीएमसी सड़कों पर उतरकर जनता का सामना करने की स्थिति में नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here