हाई-लेवल बैठक के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब ड्राफ्ट समझौते में कई बदलाव मांगे

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते को लेकर पिछले कई दिनों से कहा जा रहा था कि उस पर बस ट्रंप का साइन होना बाकी है. अब उसमें अमेरिका ने एक नया पेच फंसा दिया है.

एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम में हुई हाई-लेवल बैठक के दौरान अपने ही अधिकारियों की ओर से तैयार ड्राफ्ट में बदलाव की मांग कर दी है. इसके बाद दोनों देशों के बीच एक और दौर की बातचीत शुरू हो गई है.

डील पर ट्रंप ने बदल दिया खेल

शुक्रवार को ट्रंप ने ड्राफ्ट समझौते के कुछ हिस्सों पर आपत्ति जता दी. रिपोर्ट के मुताबिक मौजूदा ड्राफ्ट में ईरान ने सिर्फ इतना वादा किया है कि वह परमाणु हथियार नहीं बनाएगा. इसके अलावा 60 दिन की एक समयसीमा तय की गई है, जिसके दौरान ईरान के परमाणु कार्यक्रम और अमेरिकी प्रतिबंधों पर विस्तृत बातचीत होनी है.

ट्रंप ने यूरेनियम पर मांगा ब्लूप्रिंट

ट्रंप की सबसे बड़ी चिंता ईरान का न्यूक्लियर प्रोग्राम है. एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपति यह जानना चाहते हैं कि अमेरिका को यह यूरेनियम कब, कैसे और किस समयसीमा में मिलेगी. मौजूदा ड्राफ्ट में इस बारे में पर्याप्त स्पष्टता नहीं है. यानी ट्रंप सिर्फ ‘वादा’ नहीं, बल्कि यूरेनियम हटाने का पूरा ब्लूप्रिंट चाहते हैं.

पिछले दिनों ट्रंप ने ईरान के एनरिच्ड यूरेनियम को ‘न्यूक्लियर डस्ट’ बताया था और कहा था कि इसे निकालकर नष्ट किया जाना चाहिए. इसी मुद्दे पर कजाकिस्तान का नाम भी सामने आया है, जहां IAEA की निगरानी में यूरेनियम स्टोर करने का विकल्प चर्चा में है.

More Topics

रायपुर स्टेशन पर 500 किलो नकली पनीर जब्त

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर...

महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी

वन धन योजना से मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान रायपुर।...

 मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों की राष्ट्रीय मंच पर गूंज

बायोफैच इंडिया-2026 में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विष्णुभोग चावल और केवची...

केंद्र और विपक्ष के बीच सहमति न के कारण FCRA बिल संसद में पेश होने की संभावना कम

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को संसद में 'फॉरेन...

इसे भी पढ़े