Total Users-

1,229,740

spot_img

Total Users-

1,229,740
Friday, May 29, 2026
spot_img

सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

कर्नाटक की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ है। तमाम कयासों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को अपना इस्तीफा दे दिया। राज्यपाल थावरचंद गहलोत बेंगलुरु में नहीं हैं। ऐसे में सिद्धारमैया ने अपना इस्तीफा राज्यपाल कार्यालय को भेजा है। गहलोत पारिवारिक कारणों से बुधवार रात करीब 10:30 बजे अपने गृह नगर इंदौर रवाना हुए थे। उनकी वापसी की उड़ान अभी तक बुक नहीं हुई है।

सिद्धारमैया के इस्तीफा देने से पहले उन्होंने गुरुवार सुबह बेंगलुरु स्थित मुख्यमंत्री आवास पर कैबिनेट के सभी सदस्यों को नाश्ते पर बुलाया था, जिसमें कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी शामिल थे। इस दौरान सिद्धारमैया और शिवकुमार ने एक-दूसरे को गर्मजोशी से गले लगाया और शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर भी छुए। नाश्ते पर कांग्रेस कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला को भी आमंत्रित किया गया था। इसके बाद सिद्धारमैया ने इस्तीफा दिया है।

कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष शिवकुमार को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। वह संभावित 30 मई को शपथ ले सकते हैं। इस बीच, खबर आई कि सिद्धारमैया राज्यसभा सीट स्वीकार करके राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखने के इच्छुक नहीं हैं। उन्होंने अगले 2 वर्षों तक विधायक के रूप में ही काम करने की इच्छा जताई है। सिद्धारमैया शाम तक दिल्ली जा सकते हैं और राज्यसभा न जाने के फैसले से नेतृत्व को सूचित कर सकते हैं।

More Topics

खुलासा : ड्रैगन की खतरनाक तैयारी रेगिस्तान में बनाया न्यूक्लियर चक्रव्यूह

अंतरराष्ट्रीय मीडिया में सामने आई ताजा रिपोर्टों ने चीन...

बिहार और बांग्लादेश के ग्रामीणों ने Border Fencing के लिए BSF को सौंपी अपनी जमीन

कूच बिहार जिले के तीन निवासियों ने भारत-बांग्लादेश सीमा...

इसे भी पढ़े