Total Users-

1,229,232

spot_img

Total Users-

1,229,232
Thursday, May 28, 2026
spot_img

बंगाल में कितने बांग्लादेशी घुसपैठिये खदेड़े गए? सीएम सुवेंदु अधिकारी क्या सच में ले रहे एक्शन?

भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित पश्चिम बंगाल के हकीमपुर बॉर्डर पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है. हकीमपुर बॉर्डर इस समय सिर्फ एक सीमा चौकी नहीं, बल्कि बंगाल में अवैध घुसपैठ और राजनीतिक टकराव का सबसे बड़ा प्रतीक बन चुका है.

बंगाल में बीजेपी की सरकार बनते ही और ममता बनर्जी की विदाई के साथ ही बांग्लादेशी धुसपैठिया भी विदा होने लगे हैं. बीते दो-तीन दिनों से हकीमपुर बॉर्डर पर सीमा पार जाने वालों की भीड़ लगातार बढ़ती ही जा रही है. बॉर्डर चेकपोस्ट के बाहर पुरुषों, महिलाओं और बच्चों की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं. हाथों में बैग, सिर पर गठरी और चेहरों पर डर साफ नजर आ रहा है.

बीएसएफ सूत्रों के मुताबिक, ‘डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट’ अभियान तेज होने के बाद बड़ी संख्या में अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेशी नागरिक वापस लौटने की कोशिश कर रहे हैं. बीते 24 घंटे में तकरीबन 1000 से 1200 बांग्लादेशी नागरिक इसी बॉर्डर से वापस बांग्लादेश लौट चुके हैं.

बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार, बॉर्डर पर पहुंचने वाले हर व्यक्ति का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जा रहा है. इसके बाद उनके दस्तावेज और आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जाती है. पूरी प्रक्रिया के बाद ही उन्हें बांग्लादेश भेजा जाता है. सूत्रों का कहना है कि कई लोग वर्षों से भारत में अवैध रूप से रह रहे थे और मजदूरी, घरेलू काम या मदरसा शिक्षण जैसे काम कर रहे थे. अब कार्रवाई के डर से वे खुद सीमा तक पहुंच रहे हैं.

More Topics

राशन वितरण प्रणाली में बड़े बदलाव को मिली मंजूरी, 81 करोड़ 45 लाख लाभार्थियों को मिलेगा सीधा लाभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल...

अमेरिका द्वारा किए गए नए हमलों की ईरान ने कड़ी निंदा की

होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिका द्वारा किए गए नए...

इसे भी पढ़े